Home लाइफस्टाइल Hariyali Teej पर साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? ये ट्रेंडिंग स्टाइल्स करें ट्राई

Hariyali Teej पर साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? ये ट्रेंडिंग स्टाइल्स करें ट्राई

by Preeti Pal 13 August 2026, 11:15 AM IST (Updated 13 August 2026, 11:45 AM IST)
13 August 2026, 11:15 AM IST (Updated 13 August 2026, 11:45 AM IST)
Hariyali Teej पर साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? ये ट्रेंडिंग स्टाइल्स करें ट्राई

Hariyali Teej Saree Trends: हरियाली तीज का त्योहार आते ही घर-आंगन में रौनक बढ़ जाती है. हरी चूड़ियां, मेहंदी, झूले और सोलह श्रृंगार के बीच सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट होती है अपने तीज लुक को लेकर. अगर इस बार आप भी कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो साड़ी से बेहतर क्या हो सकता है? खासकर 2026 में साड़ी के कुछ ऐसे ट्रेंड्स आए हैं, जो तीज के लिए एकदम परफेक्ट हैं.

सिल्क साड़ी

हरियाली तीज पर क्लासी और रॉयल लुक चाहिए तो सिल्क साड़ी सबसे बढ़िया ऑप्शन है. ग्रीन, एमराल्ड, पिस्ता या बॉटल ग्रीन जैसे शेड्स त्योहार के माहौल में चार चांद लगा देते हैं. अगर साड़ी पर हल्की जरी, गोटा-पट्टी या खूबसूरत बॉर्डर हो, तो पूरा लुक और निखर जाता है. इसके साथ स्लीवलेस या एल्बो लेंथ ब्लाउज काफी अच्छे लगते हैं.

ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपको भारी साड़ी संभालना पसंद नहीं है, तो ऑर्गेंजा शानदार ऑप्शन है. ये हल्की होती है और पहनने पर काफी ग्रेसफुल लगती है. फ्लोरल प्रिंट या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली ऑर्गेंजा साड़ी तीज के त्योहार को और खूबसूरत बना सकती है. इसके साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी आपका लुक पूरा कर देगी.

पुरानी zari का नया जलवा, जब हैंडलूम को मिला मॉडर्न फैशन का साथ; तो बदला स्टाइल का अंदाज

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. तीज के खास मौके पर गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी और कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज आपको बहुत एलिगेंट लुक दे सकता है. अगर साड़ी थोड़ी हैवी है, तो बाकी एक्सेसरीज को हल्का रखें, ताकि लुक ओवर न लगे.

फ्लोरल प्रिंट

जो लड़कियां कुछ फ्रेश और हल्का लुक चाहती हैं, उनके लिए फ्लोरल साड़ी बढ़िया रहेंगी. पेस्टल ग्रीन के साथ गुलाबी, पीले या सफेद फूलों वाला प्रिंट काफी खूबसूरत लगते हैं. दिन के फंक्शन के लिए ये स्टाइल काफी अच्छा है.

कॉटन साड़ी

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में कॉटन साड़ी से बेहतर आउटफिट भला क्या ही होगा. आज कल हर उम्र की लड़कियों को कॉटन साड़ियां पसंद आ रही हैं. तीज के त्योहार के लिए भी आप अच्छी सी ग्रीन कलर की कॉटन साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं. सिंपल और लाइट गोल्ड जूलरी, बालों में गजरा और कांच की चूढ़ियां पहनकर आप परफेक्ट तीज लुक हासिल कर सकती हैं. तीज के त्योहार पर कॉटन साड़ी बिल्कुल परफेक्ट लगेगी.

Waterproof Mascara उतारते वक्त न करें ये गलती, वरना टूटकर आपकी खूबसूरत पलकें; जानें कैसे करें साफ

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?