Waterproof Mascara: वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाकर निकलीं तो बारिश हो, पसीना आए या आंखों में आंसू, मेकअप अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं लेता. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. लेकिन रात खत्म होने के बाद जब इसे उतारने की बारी आती है, तो असली चैलेंज शुरू होता है. कई बार मस्कारा हटाने की जल्दी में हम आंखों को रगड़ने लगते हैं और नतीजा होता है टूटी या झड़ती हुई पलकें.
वॉटरप्रूफ मस्कारा की खासियत
वॉटरप्रूफ मस्कारा पानी, पसीने और आंसुओं में भी टिका रहे, इसीलिए बनाया जाता है. इसमें आमतौर पर वैक्स, सिलिकॉन और ऑयल-बेस्ड चीज़ें होती हैं. ये मस्कारा को पलकों पर लंबे समय तक टिकाए रखती हैं. यही वजह है कि इसे सिर्फ फेस वॉश और पानी से हटाना आसान नहीं होता.
रगड़ना की गलती
आंखों के आसपास की स्किन चेहरे के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक होती है. ज्यादा रगड़ने से जलन, लालिमा और समय के साथ फाइन लाइंस की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा पलकों को बार-बार रगड़ने से लैशेज टूट या झड़ भी सकती हैं. यानी वॉटरप्रूफ मस्कारा को प्रेशर लगाकर हटाना सबसे बड़ी गलती है. बेहतर तरीका है कि मेकअप रिमूवर को अपना काम करने दिया जाए.
मस्कारा हटाने का सही तरीका
सबसे पहले एक अच्छे ऑयल बेस्ड क्लींजर, क्लेंजिंग बाम या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें. कॉटन पैड को प्रोडक्ट से अच्छी तरह भिगा लें. अब इसे बंद आंखों पर करीब 20 से 30 सेकंड तक हल्के हाथ से रखें. इस बीच आंखों को रगड़ने की जरूरत नहीं है. प्रोडक्ट को मस्कारा को सॉफ्ट करने का टाइम दें. इसके बाद कॉटन पैड को पलकों पर बहुत हल्के हाथ से नीचे की तरफ स्वाइप करें. अगर कुछ मस्कारा बच गया है, तो दोबारा वही प्रोसेस रिपीट करें.
गोल्डन Bridal Outfit को महंगा और रॉयल लुक देने वाले 8 कलर कॉम्बिनेशन, आप भी करें ट्राई
सिर्फ मस्कारा हटाना है तो?
अगर आप रात में पूरा डबल क्लींजिंग रूटीन नहीं करना चाहतीं, तो मेकअप रिमूवर और कॉटन पैड काफी हैं. कॉटन पैड को रिमूवर में भिगोकर आंखों पर कम से कम 10 सेकंड रखें. फिर बिना खींचे धीरे से मेकअप साफ करें. पलकों या आंखों के आसपास छोटे-छोटे क्लंप रह जाएं तो माइसेलर वॉटर में भिगोई गई कॉटन बड का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे बहुत हल्के हाथ से इस्तेमाल करें और आंख के अंदर जाने से बचाएं.
ऑयल बेस्ड क्लींजर
वॉटरप्रूफ मस्कारा में मौजूद वैक्स और लंबे समय तक टिकने वाले पिगमेंट को ऑयल आसानी से घोलने में मदद करता है. इसी वजह से क्लेंजिंग ऑयल या बाम इसे हटाने के लिए अच्छे रहते हैं. हालांकि, अगर आपकी आंखें संवेदनशील हैं या ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट से जलन होती है, तो माइसेलर वॉटर भी अच्छा ऑप्शन है. किसी भी प्रोडक्ट से जलन हो तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें.
जल्दबाजी नहीं, समझदारी जरूरी
वॉटरप्रूफ मस्कारा को हटाने का सबसे आसान टिप्स है, कम मेहनत और ज्यादा समझदारी. मेकअप जितना लंबे समय तक टिकता है, उसे हटाने के लिए उतना ही पेशेंस चाहिए होता है. रात को सोने से पहले मस्कारा की हर लेयर अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, ताकि आंखों के आसपास की स्किन और पलकों को आराम मिल सके.
पुरानी zari का नया जलवा, जब हैंडलूम को मिला मॉडर्न फैशन का साथ; तो बदला स्टाइल का अंदाज
