Home लाइफस्टाइल Date Night Looks: नाइट डेट के लिए बेस्ट हैं खुशी कपूर के ये 4 स्टाइलिश आइटफिट्स

Date Night Looks: नाइट डेट के लिए बेस्ट हैं खुशी कपूर के ये 4 स्टाइलिश आइटफिट्स

by Pooja Attri 16 April 2024, 3:40 PM IST (Updated 18 September 2025, 12:37 PM IST)
16 April 2024, 3:40 PM IST (Updated 18 September 2025, 12:37 PM IST)
Date Night Looks: नाइट डेट के लिए बेस्ट हैं खुशी कपूर के ये 4 स्टाइलिश आइटफिट्स

khushi kapoor style: खुशी सेक्सी आउटफिट्स के अलावा कई ऐसे कम्पर्टेबल आउटफिट्स को भी स्टाइल करती हैं जो डेट नाइट के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं.आइए देखें खुशी कपूर के खूबसूरत मॉर्डन आउटफिट्स.

16 April, 2024

Khushi kapoor date look: आर्चीज एक्ट्रेस खुशी कपूर ने अपनी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन स्टाइल से दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिर चाहें प्लीटेड माइक्रो मिनीस्कर्ट हो बॉडीसूट हो या बॉडीकॉन ड्रेसेस हों. खुशी सेक्सी आउटफिट्स के अलावा कई ऐसे कम्पर्टेबल आउटफिट्स को भी स्टाइल करती हैं जो डेट नाइट के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं. चलिए देखते हैं डेट नाइट के लिए खुशी कपूर के स्टाइलिश आउटफिट्स.

शिमर ब्लैक ड्रेस

खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना शिमर ब्लैक ड्रेस लुक शेयर किया जो डेट नाइट के लिए परफेक्ट है. इस ड्रेस में ऑफ-शोल्डर और हाई स्लिट है. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक सुंदर हीरे का हार, एक कंगन और एक अंगूठी कैरी की है. अगर आप नाइट डेट के लिए ब्लैक कलर पहनना चाहती है तो खुशी कपूर के इस आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं.

हॉल्टर नेक ड्रेस

खुशी कपूर ने एक हॉल्टर नेक ड्रेस को स्टाइल किया है जिसमें कपड़ों का एक एक्स्ट्रा टुकड़ा लगा हुआ है. अगर आप डेट नाइट के लिए सिंपल और स्टाइलिश आउटफिट की तलाश में हैं तो खुशी कपूर की इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने लुक को पूरा करने के लिए घड़ी, खूबसूरत ईयररिंग्स और हील्स कैरी की है.

मिनी व्हाइट ड्रेस

खुशी कपूर ने एक मिनी सफ़ेद ड्रेस में अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें एक परफेक्ट रेट्रो वाइब आती है. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हील्स, ब्लैक बैग और ब्लैक ज्वैलरी से कंप्लीट किया है.

न्यूड शिमर ड्रेस लुक

इस सीजन में न्यूड शेड एक ट्रेंड बना हुआ है. खुशी कपूर ने इस ट्रेंड को अपनाते हुए अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने ड्रेस को खूबसूरत ईयररिंग्स से स्टाइल किया था. अगर आप उन लोगों में से हैं जो हल्के आउटफिट पसंद करते हैं तो आप ऐसी ड्रेस को स्टाइल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?