Home लाइफस्टाइल फैशन की दुनिया में छाया Handloom का जादू! ये 6 फैब्रिक बना देंगे आपका लुक भी धांसू!

फैशन की दुनिया में छाया Handloom का जादू! ये 6 फैब्रिक बना देंगे आपका लुक भी धांसू!

by Preeti Pal 27 July 2026, 1:23 PM IST
27 July 2026, 1:23 PM IST
फैशन की दुनिया में छाया हैंडलूम का जादू! ये 6 पारंपरिक फैब्रिक बना देंगे आपका हर लुक स्टाइलिश

Handloom Fashion: अगर आपको लगता है कि हैंडलूम फैब्रिक सिर्फ पारंपरिक या खास मौकों के लिए होते हैं, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है. इस सीजन फैशन की दुनिया में हैंडलूम का जबरदस्त कमबैक हुआ है. बड़े फैशन डिजाइनर से लेकर स्टाइल इन्फ्लुएंसर्स तक, हर कोई इन पारंपरिक बुनाई वाले फैब्रिक को मॉडर्न अंदाज में पहनता नजर आ रहा है. ये कपड़े सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि कंफर्टेबल और लंबे समय तक चलने वाले भी होते हैं. ऐसे में आज आपको उन 6 हैंडलूम फैब्रिक के बारे में बताएंगे, जो इस समय हर फैशन लवर की पहली पसंद बने हुए हैं.

इकत

इकत अपने अनोखे ज्योमेट्रिक डिजाइनों और खूबसूरत रंगों के लिए जाना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सिंपल आउटफिट को भी खास बना देता है. आजकल डिजाइनर इकत को ढीले-ढाले और कंफर्टेबल स्टाइल में पेश कर रहे हैं. इससे लुक और भी मॉडर्न दिखता है. चाहे फेस्टिव ब्रंच हो या रोजमर्रा की ड्रेसिंग, इकत हर मौके पर शानदार लगता है.

बनारसी सिल्क

बनारसी सिल्क का नाम सुनते ही शादी-ब्याह की याद आती है, लेकिन अब ये फैब्रिक रोज के स्टाइल में भी अपनी जगह बना चुका है. फैशन एक्सपर्ट इसे सिंपल शर्ट, ओवरसाइज ब्लेजर और मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल कर रहे हैं. इसका खूबसूरत जरी का काम सिंपल लुक को भी रॉयल टच दे देता है. छोटे फंक्शन, डिनर पार्टी या फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए ये शानदार ऑप्शन है.

चंदेरी

जब मौसम गर्म हो, तब चंदेरी जैसा हल्का फैब्रिक शायद ही कोई दूसरा हो. हल्के रंगों और कढ़ाई के साथ चंदेरी साड़ी या सूट ऑफिस, डे-फंक्शन और फैमिली फंक्शन में बहुत स्टाइलिश दिखता है.

अनारकली और शरारा सेट से पाएं ट्रेडिशनल के साथ रॉयल लुक, त्योहार पर Ethnic Wear लगाएगा स्टाइल में चार चांद

जामदानी

जामदानी को कभी “बुनी हुई हवा” कहा जाता था, क्योंकि ये बहुत हल्का और मुलायम होता है. आजकल ये फैब्रिक सॉफ्ट रंगों और मॉडर्न डिजाइनों में खूब पसंद किया जा रहा है. अगर आप सादगी के साथ एलिगेंस चाहती हैं, तो जामदानी बेस्ट ऑप्शन है.

मशरू

मशरू फैब्रिक उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और आराम दोनों चाहते हैं. बाहर से ये सिल्क की तरह चमकदार लगता है. वहीं, अंदर से कॉटन होने की वजह से ये पूरे दिन कफंर्टेबल भी रहता है. आजकल मशरू जैकेट, ड्रेस और को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं. ये फैब्रिक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल है.

तसर सिल्क

अगर आपको ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है, तो तसर सिल्क आपके लिए परफेक्ट है. इसकी प्राकृतिक बनावट और हल्के रंग इसे क्लासी लुक देते हैं. डिजाइनर इसे अक्सर अर्थी टोन और हल्के प्रिंट्स के साथ पेश करते हैं. ये फैब्रिक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल फैशन को फॉलो करते हैं.

हैंडलूम की लोकप्रियता

हैंडलूम फैब्रिक की वापसी सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं, बल्कि बेहतर क्वालिटी और टिकाऊ फैशन की तरफ बढ़ता कदम है. इकत, चंदेरी, जामदानी, बनारसी सिल्क, मशरू और तसर सिल्क जैसे फैब्रिक न सिर्फ भारतीय बुनाई की विरासत को दिखाते हैं. साथ ही मॉर्डन स्टाइल के साथ भी पूरी तरह मेल खाते हैं. अगर आप अपने वॉर्डरोब में ऐसे कपड़े शामिल करना चाहती हैं जो हमेशा फैशनेबल दिखें और कंफर्टेबल भी हों, तो ये हैंडलूम फैब्रिक आपके लिए अच्छे रहेंगे.

रोज पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 6 लेटेस्ट Gold Bali Designs, हर दिन को दें स्टाइल का नया ट्विस्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?