Kitchen Tile Designs: किचन घर का वो हिस्सा है जहां दिन की शुरुआत भी होती है और स्वादिष्ट खाने के साथ. ऐसे में सिर्फ किचन की कैबिनेट और दीवारों को सजाना ही काफी नहीं है. अगर आप अपनी रसोई को थोड़ा अलग, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो इस बार फर्श पर भी ध्यान दीजिए. फ्लोर टाइल्स किचन के पूरे लुक को बदल सकती हैं. ऐसे में आज आपके लिए टाइल्स के 6 डिजाइंस लेकर आए हैं, जो खूबसूरती के साथ-साथ घर को अलग ट्विस्ट भी दे सकते हैं.

ब्लैक एंड व्हाइट
काले और सफेद रंग की टाइल्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं. इनका कॉन्ट्रास्ट सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे कैबिनेट के साथ शानदार लगता है. अगर आप ऐसा डिजाइन चाहते हैं जो आज भी अच्छा लगे और कई साल बाद भी पुराना न दिखे, तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है.

फ्लोरल टाइल्स
फूल-पत्तियों वाली टाइल्स किचन को सॉफ्ट और वॉर्म लुक देते हैं. ब्लू, ग्रीन, बेज और व्हाइट जैसे हल्के रंगों में छोटे फ्लोरल प्रिंट्स रसोई को ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं. खासकर सिंपल कैबिनेट के साथ ये फर्श को ही किचन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बना देते हैं.
घर के बीच खुले आसमान का मजा, इन ओपन टू स्काई Interior Ideas से बदल जाएगा आपके आशियाने का पूरा लुक

टेरकोटा से मिलेगा देसी एहसास
टेराकोटा, क्रीम, बेज और ब्राउन शेड्स वाली टाइलें किचन में गर्माहट और इंडियन टच लाती हैं. लकड़ी के कैबिनेट और नेचुरल लुक वाले काउंटरटॉप के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगता है.

विटेंज पैचवर्क
अलग-अलग पैटर्न को मिलाकर बनाया गया पैचवर्क फ्लोर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें थोड़ा ट्रेडिशनल और कलरफुल लुक पसंद है. क्रीम, ग्रे, ब्लू, म्यूटेड येलो और टेराकोटा जैसे रंगों का संतुलित इस्तेमाल किचन को खूबसूरत बना सकता है.

इंडियन डिजाइन
अगर आप मॉडर्न किचन में थोड़ा भारतीय रंग चाहते हैं, तो फ्लोरल ट्रेडिशनल इंडियन मोटिफ वाली टाइलें भी चुन सकते हैं. क्रीम, डीप ब्लू, ग्रीन, ब्राउन और टेराकोटा जैसे रंग आपकी किचन को और ज्यादा खूबसूरत दिखाते हैं. यानी सही पैटर्न टाइल्स के साथ पूरे घर की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है. बस इतना ध्यान रखें कि अगर फर्श पर डिजाइन बोल्ड है, तो बाकी किचन को थोड़ा सिंपल रखें. यही बैलेंस आपकी रसोई को क्लासी लुक दे सकती है.
