Home लाइफस्टाइल 56 लाख की घड़ी और बैग! Kangana Ranaut के पार्लियामेंट लुक ने खींचा फैशन लवर्स का ध्यान

56 लाख की घड़ी और बैग! Kangana Ranaut के पार्लियामेंट लुक ने खींचा फैशन लवर्स का ध्यान

by Preeti Pal 10 August 2026, 4:54 PM IST
10 August 2026, 4:54 PM IST
56 लाख की घड़ी और बैग! Kangana Ranaut का पार्लियामेंट लुक ने खींचा फैशन लवर्स का ध्यान

Kangana Ranaut Parliament Look: कंगना रनौत का फैशन सेंस अक्सर सुर्खियों में रहता है. बॉलीवुड से राजनीति तक का सफर तय कर चुकीं कंगना जब भी पब्लिक अपीयरेंस देती हैं, उनका लुक किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कंगना बहुत सिंपल और एलिगेंट साड़ी लुक में नजर आईं. हालांकि, उनकी एक्सेसरीज ने पूरे आउटफिट को लग्जरी टच दे दिया. दिल्ली की बारिश के बीच कंगना ने हल्के बेबी ब्लू रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने सफेद ब्लाउज और आइवरी रंग के स्लिप ऑन्स पेयर किए. पहली नजर में लुक काफी सिंपल लगा, लेकिन जैसे ही नजर उनके बैग और घड़ी पर गई, फैशन लवर्स का ध्यान वहीं टिक गया.

एलिगेंट अंदाज

कंगना ने नॉर्थईस्ट के मणिपुर के ब्रांड NUPI की बेबी ब्लू एरी सिल्क साड़ी चुनी. साड़ी का सॉफ्ट फिनिश और सिंपल बॉर्डर इसे काफी ग्रेसफुल बना रहा था. एक्ट्रेस ने इसके साथ सिंपल सफेद, शॉर्ट स्लीव ब्लाउज पहना और साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रेप किया. कंगना ने जूलरी को भी काफी मिनिमल रखा. इस वजह से पूरा ध्यान साड़ी और एक्सेसरीज पर गया.

35 लाख का बैग

कंगना के इस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके ब्लैक हर्मीस बर्किन बैग की हुई. टोगो लेदर से बना ये स्ट्रक्चर्ड बैग ब्रांड के सिग्नेचर टॉप हैंडल्स और गोल्ड हार्डवेयर के साथ आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैग की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है. बेबी ब्लू साड़ी के साथ उनके ब्लैक बैग ने शानदार कंट्रास्ट बनाया और पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया. यानी साड़ी भले ही सिंपल थी, लेकिन बैग ने बता दिया कि कंगना का स्टाइल गेम किसी से कम नहीं है.

दुबई में SRK का 8500 वर्गफुट का लग्जरी हॉलिडे होम, खरीदा नहीं फिर भी है शाहरुख के नाम

21 लाख की रोलेक्स

बैग के बाद जिस एक्सेसरी ने ध्यान खींचा, वो थी कंगना की रोलेक्स लेडी-डेटजस्ट वॉच. इसमें चॉकलेट ब्राउन डायल नजर आया, जो उनके पूरे आउटफिट के साथ काफी खूबसूरती से कॉन्ट्रास्ट कर रहा था. इस घड़ी की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है. यानी अकेले बैग और घड़ी की कीमत ही लगभग 56 लाख रुपये बैठती है.

छाता भी नहीं मामूली

दिल्ली में बारिश हो और छाता साथ न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? कंगना ने अपने लुक के साथ गुड अर्थ का प्रिंटेड छाता भी कैरी किया. करीब 6,100 रुपये की कीमत वाले इस छाते में एक्वा टोन के साथ ट्रॉपिकल प्रिंट और नीचे ग्राफिक शेवरॉन पैटर्न था. लकड़ी का हैंडल इसे और स्टाइलिश बना रहा था. खास बात ये थी कि छाते का रंग उनकी नीली साड़ी के साथ अच्छी तरह से मैच हो रहा था. कंगना का ये पार्लियामेंट लुक इस बात का सबूत है कि आपका आउटफिट भले ही मिनिमल हो, लेकिन सही एक्सेसरीज उसे हाई फैशन बना सकती हैं.

गोल्डन Bridal Outfit को महंगा और रॉयल लुक देने वाले 8 कलर कॉम्बिनेशन, आप भी करें ट्राई

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?