Home Lifestyle सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया है Samosa की दीवानी! जानें किस देश में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं समोसे

सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया है Samosa की दीवानी! जानें किस देश में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं समोसे

by Preeti Pal 21 May 2026, 6:03 PM IST (Updated 21 May 2026, 6:07 PM IST)
21 May 2026, 6:03 PM IST (Updated 21 May 2026, 6:07 PM IST)
सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया है Samosa की दीवानी! जानिए किस देश में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं समोसे

Samosa: अगर भारत के सबसे फेवरेट स्नैक्स की बात हो और समोसे का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. बाहर हल्की बारिश हो, दोस्तों की गपशप चल रही हो या ऑफिस में शाम की भूख लगी हो, एक प्लेट गर्मागर्म समोसा और साथ में चाय मिल जाए तो पूरा मूड ही बन जाता है. कुरकुरी लेयर और मसालेदार फिलिंग वाला समोसा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा समोसे किस देश में खाए जाते हैं? कन्फ्यूज होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि जवाब है-भारत.

समोसा लवर्स

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा समोसा लवर देश माना जाता है. यहां समोसा सिर्फ स्नैक नहीं, बल्कि डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक, शादी-ब्याह से लेकर ऑफिस पार्टी तक, समोसा हर जगह छा जाता है. कुछ जगह तो ऐसी हैं, कि बात-बात कप समोसे बांटे जाते हैं, जैसे हमारा ऑफिस.

क्यों है इतना पॉपुलर?

समोसे की सबसे बड़ी खासियत है कि ये सस्ता, पेट भरने वाला और लगभग हर जगह आसानी से मिलने वाला स्नैक है. छोटे गांवों की चाय की दुकानों से लेकर बड़े शहरों के कैफे और रेस्टोरेंट तक, हर जगह समोसे की अपनी खास जगह है. भारत के अलग-अलग राज्यों में समोसे का स्वाद और अंदाज भी बदल जाता है. कहीं बड़े और बहुत मसालेदार समोसे मिलते हैं, तो कहीं छोटे और ज्यादा कुरकुरे. यही वैरायटी इसे और खास बनाती है.

यह भी पढ़ेंःशाही दस्तरखान से आपकी थाली और फिर Eid तक, सेवइयां की मीठी कहानी जिसने पूरे हिंदुस्तान का जीता दिल

अलग-अलग समोसे

भारत में सिर्फ आलू वाला समोसा ही नहीं मिलता, बल्कि इसकी कई दिलचस्प वैरायटी भी हैं. सबसे पॉपुलर है आलू समोसा, जिसमें मसालेदार आलू और मटर की फिलिंग होती है. इसके अलावा पनीर समोसा, कीमा समोसा, नूडल्स समोसा, चीज समोसा और ड्राई फ्रूट समोसा भी काफी पसंद किए जाते हैं. कई शहरों में फ्यूजन समोसे भी ट्रेंड में हैं. इनमें इटैलियन, चाइनीज और चीजी फ्लेवर वाली फिलिंग होती है.

दुनिया में समोसे का क्रेज

भारतीय और साउथ एशियन फूड की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ समोसा अब इंटरनेशनल स्नैक बन चुका है. पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में समोसा काफी फेमस है. विदेश में बसी भारतीय कम्युनिटी ने इसे दुनिया तक पहुंचाने में बड़ा रोल प्ले किया है. आज कई विदेशी कैफे और इंडियन रेस्टोरेंट्स में समोसा सबसे ज्यादा बिकने वाले स्नैक्स में शामिल है.

चाय और समोसा

अगर आप भारत की सबसे आइकॉनिक जोड़ी की बात करें, तो वो है चाय और समोसे की जोड़ी. भारत में चाय और समोसे का रिश्ता खास माना जाता है. शाम की चाय के साथ समोसा खाना कई लोगों की रोज की आदत है. रेलवे स्टेशन, सड़क किनारे ठेले और ऑफिस कैंटीन, हर जगह ये जोड़ी लोगों को इकट्ठा करने का काम करती है. शायद यही वजह है कि समोसा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि भारतीय स्ट्रीट फूड कल्चर का सबसे टेस्टी और यादगार हिस्सा बन चुका है.

यह भी पढ़ेंः हर कैफे में क्यों छाया हुआ है Matcha? जानिए किस देश से शुरू हुआ ये ग्रीन ड्रिंक ट्रेंड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?