Green Suit Design: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, मेहंदी, झूले और तीज की रौनक देखने को मिलती है. इस खास मौके पर हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा भी सालों पुरानी है. अगर इस बार तीज पर आप साड़ी की बजाय कुछ स्टाइलिश और कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन सूट बेहतरीन ऑप्शन है. आजकल मार्केट में कई ऐसे ट्रेंडी डिजाइन्स हैं, जो आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देंगे. आज आपके लिए ऐसे ही ग्रीन सूट के लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं.
ग्रीन अनारकली
फेस्टिव सीजन में अनारकली सूट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं पड़ता. अगर सूट पर गोटा-पट्टी, जरी या हल्की एम्ब्रॉयडरी हो, तो इसका लुक और भी निखर जाता है. इसे चूड़ीदार और नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जा सकता है.

शरारा सूट
तीज पर रॉयल लुक चाहिए तो ग्रीन शरारा सूट जरूर ट्राई करें. शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा और हैवी दुपट्टा आपको काफी एलिगेंट लुक देगा. ये डिजाइन फैमिली फंक्शन और पूजा दोनों के लिए शानदार ऑप्शन है.
स्ट्रेट कट सूट
अगर आपको सिंपल और क्लासी स्टाइल पसंद है, तो स्ट्रेट कट ग्रीन सूट भी पहन सकती हैं. हल्की कढ़ाई, चिकनकारी या थ्रेड वर्क वाला सूट ऑफिस के तीज सेलिब्रेशन से लेकर घर की पूजा तक हर मौके पर खूब अच्छा लगता है.
पाकिस्तानी सूट
इन दिनों पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं. ढीला-ढाला, चौड़ी स्लीव्स और मैचिंग पलाजो इन सूटों को स्टाइलिश बनाता है. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहनकर आप आसानी से ट्रेंडी एथनिक लुक पा सकती हैं.

प्लाजो सूट
अगर आप आराम और स्टाइल दोनों चाहती हैं, तो ग्रीन पलाजो सूट अच्छा रहेगा. हल्के ऑर्गेंजा दुपट्टे और मिरर या सीक्विन वर्क वाला कुर्ता आपके लुक को फेस्टिव टच देगा. ये डिजाइन हर उम्र की लड़कियों पर खूबसूरत लगता है.
चिकनकारी ग्रीन सूट
लखनऊ की चिकनकारी का फैशन हर मौसम में पसंद किया जाता है. ग्रीन चिकनकारी सूट के साथ सिल्वर झुमके, कांच की चूड़ियां और छोटी बिंदी आपके तीज लुक को और खूबसूरत बना सकती है. अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो ये सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा.
karisma kapoor का पिंक सिल्क कुर्ता बना फैशन का नया क्रश, रंग-बिरंगी कढ़ाई और रॉयल अंदाज ने जीता दिल
