Home लाइफस्टाइल Banana Kheer: रेगुलर खीर खाकर हो गए हैं बोर तो आज बनाएं बनाना खीर

Banana Kheer: रेगुलर खीर खाकर हो गए हैं बोर तो आज बनाएं बनाना खीर

by Pooja Attri 18 April 2024, 6:25 PM IST (Updated 17 September 2025, 1:08 PM IST)
18 April 2024, 6:25 PM IST (Updated 17 September 2025, 1:08 PM IST)
kela

Food news: आज हम आपके लिए बनाना खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अगर आप मीठे की किसी अलग डिश की तलाश कर रहे हैं तो केले की खीर एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. आइए जानते हैं केले की खीर बनाने की आसान रेसिपी.

18 April, 2024

How to make Banana Kheer: केला एक ऐसा फल है जो आपके पूरे साल आसानी से मिल जाता है. इसके सेवन से इंस्टेंट एनर्जी का एहसास होता है. आमतौर पर केले की स्मूदी और शेक खूब पसंद किए जाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने केले की खीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बनाना खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अगर आप मीठे की किसी अलग डिश की तलाश कर रहे हैं तो केले की खीर एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. ये डिश टेस्टी होने के साथ-साथ शुगरफ्री भी होती है. चलिए जानते हैं बनाना खीर कैसे बनाएं.

बनाना खीर बनाने के लिए सामग्री-

  • दूध 2 कप
  • केला 1 कप मसला हुआ
  • गार्निश के लिए केला कटा हुआ
  • इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
  • केसर के 2 धागे
  • गुड़ पाउडर स्वादानुसार
  • मेवे आधा कप मोटे कटे हुए (अपनी पसंद के अनुसार)

ऐसे बनाएं बनाना खीर

  1. सबसे पहले एक पैन में दूध डालें और मीडियम आंच पर पकने के लिए रख दें.
  2. जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलाइची पाउडर, केसर और बारीक कटे सूखे मेवे डालें.
  3. अब इसको केसर के कलर छोड़ने तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
  4. इसके बाद एक बाउल में मैश किया हुआ केला लेकर उसमें दूध डालें.
  5. अब इसमें स्वादानुसार गुड़ का पाउडर डालें.
  6. बस तैयार है आपकी टेस्टी बनाना खीर.
  7. अब इसको कटे हुए केले से गार्निश करके सर्व करें.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?