Maharashtrian Snacks: फिटनेस की बात हो और मिलिंद सोमन का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. 60 साल की उम्र में यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और सिंपल डाइट के लिए फेमस मिलिंद अक्सर घर का बना खाना खाने की सलाह देते हैं. वो प्रोटीन बार और सप्लीमेंट्स के बजाय नेचुरल फूड को ज्यादा अहमियत देते हैं. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि उन्हें टेस्टी और चटपटी चीजें पसंद नहीं हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में जब मिलिंद से उनका सबसे फेवरेट स्नैक पूछा गया, तो बिना एक पल गंवाए उन्होंने जवाब दिया-वड़ा पाव. अगर आप भी महाराष्ट्रीयन खाने के दीवाने हैं, तो सिर्फ वड़ा पाव ही नहीं, ये ट्रेडिशनल स्नैक्स भी आपकी बारिश वाली शाम को यादगार बना सकते हैं.
कांदा भजी
कांदा भाजी बारिश के मौसम में सबसे डिमांड में रहता है. पतले कटे प्याज, बेसन और मसालों से तैयार ये कुरकुरी पकौड़ियां हरी चटनी और गर्मागर्म चाय के साथ लाजवाब लगती हैं.

बटाटा वड़ा
बाटाटा वड़ा मसालेदार आलू की स्टफिंग को बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा तला जाता है. इसे पाव, हरी चटनी, इमली की चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ खाने का मजा ही अलग होता है.
थालीपीठ
थालीपीठ कई तरह के अनाज से बने खास आटे, प्याज और हरी मिर्च से तैयार होता है. ये टेस्टी पैनकेक व्हाइट बटर या दही के साथ परोसा जाए, तो हर निवाला दिल को अलग लेवल का सुकून देता है.
दुनिया की Mango Capital कहलाता है भारत का ये शहर, यहां की हवा में भी घुली रहती है आम की मिठास
साबूदाना वड़ा
बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम ये स्नैक साबूदाना, आलू और मूंगफली से बनाया जाता है. पुदीना-धनिया की चटनी और चाय के साथ इसका स्वाद डबल हो जाता है.

पोहा
लाइट, हेल्दी और झटपट बनने वाली ये डिश राई, हल्दी, प्याज और मूंगफली के तड़के से तैयार होती है. सुबह के नाश्ते के लिए ये हमेशा शानदार ऑप्शन मानी जाती है.
मिसल पाव
तीखे अंकुरित दानों की करी, ऊपर से फरसाण, प्याज और नींबू का तड़का और साथ में मुलायम पाव के कॉम्बिनेशन से बनता है मिसल पाव. इसका टेस्ट हर फूडी का दिल जीत लेता है.
झुनका भाकरी
बेसन, प्याज, लहसुन और बाकी मसालों से तैयार सूखी सब्जी को ज्वार या बाजरे की भाकरी के साथ परोसा जाता है. इसका देसी स्वाद आज भी लोगों को अपनी तरफ खींचता है.
बेसन चीला
बेसन, प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिए से बनने वाला ये हेल्दी स्नैक कम टाइम में तैयार हो जाता है. ये टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ भी देता है.

पत्रा
अरबी के पत्तों पर मसालेदार बेसन की परत लगाकर उन्हें भाप में पकाया और फिर हल्का तला जाता है. ऊपर से भुना तिल डालकर चटनी और चाय के साथ इसे सर्व किया जाए, तो इसका टेस्ट लंबे टाइम तक याद रहता है.
वैसे, महाराष्ट्र का स्ट्रीट फूड सिर्फ भूख मिटाने का जरिया नहीं, बल्कि स्वाद, परंपरा और अपनेपन का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. अगर आपने अब तक इनमें से कुछ चीज़ें नहीं चखी हैं, तो अगली बार मौका मिले, तो इन्हें जरूर अपनी प्लेट में जगह दें.
