Uttar Pradesh Food Trail: जब भी उत्तर प्रदेश का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दिमाग में हिस्ट्री, कल्चर, मंदिर, नवाब और रिलीजियस टूरिज्स की ही इमेज बनती है. लेकिन सच ये है कि यूपी की एक और पहचान है, जो हर साल लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचती है और वो है यहां का शानदार खाना. उत्तर प्रदेश सिर्फ भारत का सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला स्टेट नहीं है, बल्कि ये देश के सबसे फेमस फूड कल्चर में से एक का भी घर है. यहां हर शहर का अपना स्वाद है, अपनी खास डिश है और उससे जुड़ी एक अनोखी कहानी है. कहीं नवाबी रसोई की खुशबू है तो कहीं मंदिरों के प्रसाद की मिठास. कहीं चाट की तीखी और खट्टी दुनिया है तो कहीं दूध, खोया और घी से बनी मिठाइयों का मैजिक. हालांकि, उत्तर प्रदेश का फूड मैप इतना बड़ा है कि उसे किसी एक लिस्ट में समेटना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. मगर फिर भी हमने कोशिक की है. ऐसे में अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और उत्तर प्रदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये गाइड आपके लिए है. आज आपके लिए उत्तर प्रदेश के उन 13 शहरों की फेमस डिशेस की लिस्ट लाए हैं, जिनका स्वाद शहर की पहचान बन चुका है.
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम सुनते ही सबसे पहले गलौटी कबाब याद आते हैं. मुलायम, रसीले और मुंह में जाते ही घुल जाने वाले ये कबाब सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि शहर की शान हैं. कहा जाता है कि एक नवाब के दांत नहीं बचे थे लेकिन कबाब खाने का शौक बरकरार था. तब रसोइयों ने ऐसा कबाब तैयार किया जो बिना चबाए खाया जा सके. इसी एक्सपेरिमेंट से गलौटी कबाब का जन्म हुआ. बारीक कुटे हुए मटन, कच्चे पपीते, केसर, केवड़ा और दर्जनों मसालों के कॉम्बिनेशन से तैयार होने वाले ये कबाब उल्टे तवे के पराठे के साथ परोसे जाते हैं. हालांकि, लेकिन लखनऊ का स्वाद सिर्फ कबाबों तक ही नहीं है. यहां का बन गोश्त और कीमा भी फूड लवर्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है. सुबह की निहारी और कुल्चा भी शहर की फूड कल्चर का बड़ा और खास हिस्सा हैं.

वाराणसी
वाराणसी सिर्फ स्प्रिचुअल कैपिटल ही नहीं बल्कि स्ट्रीट फूड की राजधानी भी कहलाने लगी है. यहां की टमाटर चाट देशभर में फेमस है. नॉर्मल चाट से अलग, इसमें टमाटरों को घी में धीरे-धीरे पकाया जाता है. फिर इसमें आलू, मसाले और नमकपारे मिलाए जाते हैं. ऊपर से दही, सेव और धनिया डालकर इसे लोगों को बड़े प्यार से परोसा जाता है. इस चाट का स्वाद एक साथ मीठा, खट्टा, तीखा और मक्खन जैसा सॉफ्ट होता है. टमाटर चाट के अलावा अगर आपको सुबह का नाश्ता करना हो तो चूड़ा मटर जरूर ट्राई करें. देसी घी में तैयार ये डिश बनारस की खूबसूरत सुबहों का खास हिस्सा है.
आगरा
दुनिया भर में ताजमहल के लिए फेमस उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की एक और पहचान है और वो है मीठा-मीठा पेठा. सफेद पेठे से तैयार की जाने वाली ये मिठाई अपने ट्रांसपेरेंट कलर, भरपूर रसीले स्वाद के लिए जानी जाती है. आज बाजार में केसर, पान, चॉकलेट, नारियल और अंगूरी पेठा जैसे कई फ्लेवर मौजूद हैं. कहा जाता है कि मुगल काल में जब ताजमहल बनवाया जा रहा था, तब मजदूरों के लिए हेल्दी मिठाई चाहिए थी, तब कुछ लोगों ने पेठा तैयार किया था. इसके अलावा आगरा की बेडमी पूरी और मसालेदार आलू की सब्जी भी सुबह के नाश्ते में लोगों को खूब पसंद आती है.
Tamarind: खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का खजाना, भारत में होती है सबसे ज्यादा ‘इमली’ की पैदावार
कानपुर
अगर आपको चाट पसंद है तो यूपी का कानपुर आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां की बास्केट चाट शहर की पहचान बन चुकी है. आलू से बनी कुरकुरी टोकरी में छोले, दही, चटनी, सेव और अनार डालकर इसे बडे प्यार से तैयार किया जाता है. इसकी हर बाइट में कुरकुरापन, मिठास, तीखापन और खट्टापन एक साथ फील होता है. यकीन मानिए, अगर आप चटोरे नहीं भी हैं, तो इसे खाकर बन जाएंगे. इसके अलावा कानपुर का नाम आते ही ठग्गू के लड्डू भी याद आते हैं. मजेदार नाम और शानदार स्वाद की वजह से ये लड्डू कानपुर शहर की पहचान बन चुके हैं.

प्रयागराज
संगम नगरी प्रयागराज में हर सुबह का मतलब ही गर्मागर्म कचौड़ी है. मसालेदार दाल से भरी कुरकुरी कचौड़ियां आलू और कद्दू की सब्जी के साथ परोसी जाती हैं. लोकल लोगों के लिए ये सिर्फ नाश्ता नहीं बल्कि डेलीलाइफ का एक ट्रेडिशन जैसा है. वही, इस शहर की इलाहाबादी तहरी भी खूब फेमस है. आलू, मटर और मसालों से तैयार ये डिश वेजिटेरियन बिरयानी जैसी लगती है, जिसका स्वाद वाकई में बहुत कमाल का होता है. आप इस डिश की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि, कुंभ मेले के दौरान हजारों किलो कचौड़ियां रोज तैयार की जाती हैं.
मेरठ
मेरठ का घेवर खासतौर पर सावन और रक्षाबंधन के त्योहार के टाइम खूब यानी भर-भरकर बिकता है. मलाई और मावे से लबालब भरा घेवर स्वीट लवर्स के लिए किसी शाही ट्रीट से कम नहीं. आज भी कई पुराने हलवाई इसे तांबे की कढ़ाइयों में तैयार करते हैं. हर उम्र के लोगों को ये मिठाई पसंद आती है. वहीं, सर्दियों में यहां की रेवड़ी भी खूब पसंद की जाती है. तिल और गुड़ से बनी ये मिठाई स्वाद के साथ-साथ लोगों को एनर्जी भी देती है.
अयोध्या
राम मंदिर की वजह से दुनियाभर में फेमस हो चुकी उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी का जिक्र को इस लिस्ट में होना ही था. श्री राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर के अलावा अपने खाने-पीने की वजह से भी मशहूर है. यहां का राम लड्डू सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में शामिल है. नाम सुनकर भले ही मिठाई जैसी फीलिंग आती हो, लेकिन ये मूंग दाल से बने कुरकुरे पकौड़े होते हैं. इन्हें ऊपर से कद्दूकस की हुई मूली, हरी पुदीना की चटनी और मसाले डालकर लोगों को परोसा जाता है. राम लड्डू के अलावा अयोध्या की खीर मोहन मिठाई भी बहुत मशहूर है. छेने से बनी ये मिठाई चाशनी में डूबी होती है. ये इतनी सॉफ्ट होती है, कि मुंह में जाते ही मक्खन की तरह घुल जाती है.
सेहत का खजाना और किसानों के लिए वरदान, जानें भारत के किस राज्य को कहते हैं Amla का महाराज
मथुरा
भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा अपने पेड़े के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. खोया, इलायची और केसर से तैयार ये मिठाई मंदिरों के प्रसाद का भी खास हिस्सा है. इस बात में कोई शक नहीं है कि मथुरा की जर्नी पेड़े के बिना अधूरी रहती है. यहां की खुरचन भी काफी फेमस है. दूध को लगातार पकाकर बनने वाली ये मिठाई अपने गाढ़े और मलाईदार स्वाद के लिए जानी जाती है. ऐसे में अगली बार आप मथुरा या वृंदावन जाएं तो, अपने और परिवार के लिए पेड़े जरूर लाएं.

बरेली
आपने आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव की हिट फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ जरूर देखी होगी. इस फिल्म ने वाकई में बरेली की बर्फी को फेमस बना दिया. हालांकि, इस शहर का खानपान पहले से ही काफी मशहूर और बड़ा था. यहां का चाट कल्चर बहुत शानदार है. साथ ही सीख पराठा रोल लोकल लोगों की फेवरेट डिशेस में से एक है. मसालेदार कबाब, पराठा और चटनी का कॉम्बिनेशन इस डिश को बहुत ही टेस्टी बना देता है. इसके अलावा बरेली की कुल्फी भी बहुत ज्यादा फेमस है. इसे पहले मिट्टी के बर्तनों में जमा कर बेचा जाता था. आप भी कई लोग वही पुराना ट्रेडिशनल तरीका फॉलो करते हैं और लोगों को ऑथेंटिक कुल्फी का स्वाद चखाते है.
India के इस शहर में उगता है सफेद सोना, नमक से चलती है यहां की दुनिया; करोड़ों में होता है कारोबार
अलीगढ़
अलीगढ़ की कचौड़ी और मलाई मठरी का स्वाद ना लिया तो फिर क्या ही किया. इसे मलाई मठरी को रबड़ी के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है. इसके अलावा सर्दियों में बनने वाला अंडे का हलवा यहां का हिडन फूड ट्रेजर माना जाता है. घी, खोया और अंडे की जर्दी से तैयार ये स्वीट डिश बहुत रॉयल टेस्ट देती है.
झांसी
झांसी सिर्फ रानी लक्ष्मीबाई के लिए ही नहीं जानी जाती, बल्कि यहां का बुंदेली गोश्त भी काफी मशहूर है. सरसों के तेल, लहसुन और लाल मिर्च के साथ धीमी आंच पर पकाया गई ये डिश बहुत दमदार स्वाद देती है. इसके अलावा भुट्टे का कीस भी यहां काफी फेमस है. इसे कद्दूकस किए गए मक्के के दानों को दूध और मसालों के साथ पकाकर तैयार किया जाता है.
गोरखपुर
भारत के हर शहर और गांव में समोसा मिलता है. लेकिन गोरखपुर का समोसा बाकी शहरों के समोसों से अलग होता है. ये साइज़ में बड़ा, ज्यादा कुरकुरा और मसालेदार होता है. हरी और इमली की चटनी के साथ इसका स्वाद डबल हो जाता है. इसके अलावा गोरखपुर का फरा भी बहुत टेस्टी होता है. चावल और दाल से बनने वाली ये डिश देखने में मोमोज जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद पूरी तरह इंडियन होता है.

सहारनपुर
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर अपने दशहरी आमों के लिए मशहूर है. यहां की मैंगो मलाई कुल्फी गर्मियों का सबसे फेवरेट डेजर्ट मानी जाती है. ताजे आम और गाढ़े दूध से बनी ये कुल्फी हर उम्र के लोगों की फेवरेट बन जाती है. सर्दियों में यहां की गुड़ की पट्टी भी खूब खाई जाती है. गुड़, मूंगफली और तिल से बनी ये मिठाई स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
उत्तर प्रदेश का असली स्वाद
अगर आप सोच रहे हैं कि इन डिशेस का सबसे अच्छा स्वाद आपको कहां मिलेगा, तो इसका जवाब है, उत्तर प्रदेश की पुरानी गलियां. खासकर भीड़भाड़ वाले चौकों में, रेलवे स्टेशन के आसपास, मंदिरों के रास्तों पर और उन पुराने हलवाई की दुकानों में, जहां रेसिपी किताबों से नहीं बल्कि पीढ़ियों की यादों से चलती है. यूपी का खानपान सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, परंपरा और लोगों के इमोशन्स से बना है. यहां की हर डिश किसी न किसी कहानी से जुड़ी हुई है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश का फूड टूर सिर्फ पेट भरने का नहीं, बल्कि यादों और एक्सपीरियंस को भी भरने का सफर बन जाता है. ऐसे में अगर आप खाने के सच्चे शौकीन हैं, तो अपनी अगली ट्रिप में उत्तर प्रदेश को सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने के लिए भी चुनना. हमें पूरा यकीन है कि, यूपी के खाने का स्वाद आपकी यादों में हमेशा के लिए बस जाएगा.
दुनिया की Mango Capital कहलाता है भारत का ये शहर, यहां की हवा में भी घुली रहती है आम की मिठास
