Home लाइफस्टाइल ड्रेपिंग की झंझट से चाहिए मुक्ति तो पहनना शुरू कर दें प्री ड्रेप्ड साड़ी, लगेंगी कैटरीना कैफ से भी प्यारी

ड्रेपिंग की झंझट से चाहिए मुक्ति तो पहनना शुरू कर दें प्री ड्रेप्ड साड़ी, लगेंगी कैटरीना कैफ से भी प्यारी

by Preeti Pal 10 May 2025, 12:40 PM IST
10 May 2025, 12:40 PM IST
ड्रेपिंग की झंझट से चाहिए मुक्ति तो पहनना शुरू कर दें प्री ड्रेप्ड साड़ी, लगेंगी कैटरीना कैफ से भी प्यारी

Ready to Wear Saree: आज आपके लिए प्री ड्रेप्ड साड़ियों का नया कलेक्शन लेकर आए हैं. इन्हें पहनकर आप भी बी टाउन हसीनाओं जैसी लगेंगी.

10 May, 2025

Ready to Wear Saree: आज कल की लड़कियों को साड़ी पहनना झंझट से कम नहीं लगता. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जिन्हें साड़ी पहनने का शौक तो है, लेकिन ड्रेपिंग से परेशान हैं, तो आज आपके लिए सॉल्यूशन लेकर आए हैं. आज हम आपके लिए लेटेस्ट प्री ड्रेप्ड साड़ियों का कलेक्शन लेकर आए हैं. इस तरह की साड़ी पहनकर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेंगी.

कॉर्सेट साड़ी

कॉर्सेट साड़ियां इन दिनों बॉलीवुड हसीनाओं की फेवरेट बन चुकी हैं. यहां करीना कपूर भी मैरून कलर की कॉर्सेट साड़ी में गजब ढा रही हैं.

कॉन्सेप्ट साड़ी

अगर आप कॉकटेल या संगीत नाइट के लिए कोई आउटफिट तलाश कर रही हैं तो फिर कियारा आडवाणी के लिए से आइडिया ले सकती हैं. पेस्टल कलर की कॉन्सेप्ट साड़ी में वो बहुत ही प्यारी लग रही हैं.

पर्ल हैंड साड़ी

शिल्पा शेट्टी ने भी एक खूबसूरत प्री ड्रेप्ड कॉन्सेप्ट साड़ी पहनी. आप भी इस तरह की प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनकर किसी फंक्शन में जाएंगी तो बहुत अच्छी लगेंगी.

रेड साड़ी

कैटरीना कैफ ने भी एक कॉन्सेप्ट साड़ी पहनकर कैमरे को पोज दिए. उन्होंने मिनिमल मेकअप, लाइट जूलरी और साइड पार्टेड हेयर के साथ इस लुक को कम्पलीट किया.

यह भी पढ़ेंः मेहंदी फंक्शन के लिए ढूंढ़ रही हैं कपड़े, तो देख लें हरें रंग की साड़ियों से लेकर ये खूबसूरत लहंगे

ब्लैक साड़ी

ब्लैक कलर की प्री ड्रेप्ड या कह सकते हैं कॉन्सेप्ट साड़ी में पूजा हेगड़े का हॉट लुक आपको भी जरूर पसंद आएगा. उन्होंने बैकलेस ब्लाउज के साथ इस साड़ी को पेयर किया.

कस्टम मेड साड़ी

करीना कपूर खान अंबानी फैमिली के फंक्शन में तरुण तहिलियानी की कस्टम मेड साड़ी पहनकर पहुंची थीं. आप भी उनकी जैसी प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनकर सबकी तारीफें बटोर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः मेहंदी फंक्शन के लिए कपड़े हो गए तैयार तो अब इयररिंग्स भी खरीद लो यार, Ayesha khan के लुक देखकर हो जाएगा प्यार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?