Home लाइफस्टाइल Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट

Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट

by Preeti Pal 16 June 2026, 7:41 PM IST
16 June 2026, 7:41 PM IST
Banarasi Saree के साथ सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग से पाएं रॉयल लुक; हर फंक्शन में दिखेंगी परफेक्ट

Banarasi Saree Styling: इंडियन फैशन की बात हो और बनारसी साड़ी का जिक्र न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. वाराणसी की गलियों में सदियों से बुनाई जा रही बनारसी साड़ियां अपने शानदार जरी वर्क, रेशमी फैब्रिक और खूबसूरत ब्रोकेड डिजाइन्स के लिए दुनियाभर में फेमस हैं. यही वजह है कि बदलते फैशन ट्रेंड्स के बाद भी इनकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं हुई. आज भी बनारसी साड़ियां लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई है. खास बात ये है कि अब सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाएं ही नहीं, बल्कि यंग लड़कियां भी इसे मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनना पसंद कर रही हैं. हालांकि बनारसी साड़ी की असली खूबसूरती तभी निखरती है, जब इसे सही ब्लाउज, जूलरी और ड्रेपिंग स्टाइल के साथ कैरी किया जाए.

ब्राइडल लुक

अगर आप अपनी शादी के लिए बनारसी साड़ी चुन रही हैं, तो रेड, मैरून या डार्क पिंक कलर की हैवी बनारसी सिल्क साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है. इसके साथ कंट्रास्ट या मैचिंग ब्रोकेड वाला ब्लाउज पहनें. हैवी ब्राइडल जूलरी और ट्रेडिशनल ड्रेपिंग स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा सकती है. चाहें तो मैचिंग दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं.

गेस्ट लुक

अगर आप किसी शादी में गेस्ट बनकर जा रही हैं, तो जॉर्जेट या ऑर्गेंजा बनारसी साड़ी चुनें. एमराल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू या वाइन जैसे ज्वेल टोन कलर काफी ट्रेंड में हैं. इनके साथ बोट नेक या स्क्वायर नेक ब्लाउज और लाइट एलिगेंट जूलरी आपके लुक को शानदार बनाएगी.

Jamai Sashti पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, मॉडर्न लड़कियों के लिए एथनिक फैशन का नया स्टाइल मंत्र

फेस्टिव लुक

दिवाली, दुर्गा पूजा या नवरात्रि जैसे त्योहारों पर येलो, ऑरेंज, पिंक या ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ एंटीक गोल्ड जूलरी और ट्रेडिशनल जुत्ती पहनकर आप एक क्लासिक फेस्टिव लुक पा सकती हैं.

फॉर्मल इवेंट्स

कॉर्पोरेट या फॉर्मल इवेंट्स में नेवी ब्लू, ग्रे या बरगंडी कलर की सटल बनारसी साड़ी अच्छा रहेगा. सिंपल कट ब्लाउज और पर्ल या डायमंड की मिनिमल जूलरी आपके लुक को प्रोफेशनल और ग्रेसफुल बनाएगी. फुटवियर में क्लोज टो पंप्स पहन सकती हैं.

कॉकटेल पार्टी लुक

अगर आप कॉकटेल या रिसेप्शन पार्टी में जा रही हैं, तो पेस्टल शेड या टू-टोन टिश्यू बनारसी साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ स्टाइलिश कट ब्लाउज, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और एक ट्रेंडी क्लच बैग आपके लुक को परफेक्ट और ग्लैमरस बना देगा.

दुल्हनों के लिए 5 स्मार्ट Jewellery Styling Rules, जो आपके ब्राइडल लुक को बनाएंगे सेलिब्रिटीज जैसा परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?