Kurta Sets that Look Expensive: त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में स्टाइलिश दिखना हर लड़की की चाहत होती है. हालांकि, अब फैशन की दुनिया भी बदल रही है. पहले हैवी लहंगे और साड़ियां ट्रेंड में थीं. वहीं, आज की लड़कियां ऐसे आउटफिट्स को पसंद कर रही हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हों. इसी वजह से कुर्ता सेट्स एक बार फिर फैशन की दुनिया के सुपरस्टार बनकर सामने आए हैं. वैसे भी, आज का फेस्टिव फैशन दिखावे से ज्यादा सिंपलिसिटी और कॉन्फिडेंस पर फोकस करता है. ऐसे में लड़कियां ऐसे कपड़े चुन रही हैं जिन्हें सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि अलग-अलग अंदाज में बार-बार पहना जा सके. यही वजह है कि खूबसूरत कुर्ता सेट्स अब हर वॉर्डरोब का खास हिस्सा बनते जा रहे हैं. अगर आप भी अपने कलेक्शन को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें.

फेस्टिव फैशन का नया मंत्र है
अगर आपको भी कम मेहनत में ज्यादा रॉयल लुक चाहिए, तो एक स्टाइलिश कुर्ता सेट को ट्रेडिशनल झुमकों या चांदबाली के साथ स्टाइल करें. साथ में आप हील्स पहनकर शादी या संगीत के लिए शानदार लुक क्रिएट कर सकती हैं. उसी आउटफिट को फ्लैट्स और सिंपल स्टाइलिंग के साथ किसी फैमिली प्रोग्राम में दोबारा पहना जा सकता है.

फैब्रिक का कमाल
इस बदलते ट्रेंड में फैब्रिक का भी बड़ा रोल है. चंदेरी का एहसास, ऑर्गेंजा की हल्की शाइन, साटिन का सॉफ्ट ग्लो और क्रेप का फ्लोइंग लुक मिलकर ऐसे आउटफिट्स तैयार करते हैं जो महंगे दिखते हैं लेकिन ओवर नहीं लगते.
Summer सीजन में पहनें साड़ियों के ये 6 खूबसूरत रंग, हर नजर ठहर जाएगी आपके स्टाइल पर

पैटर्न और कलर
इस सीजन के कुछ कुर्ता सेट्स पहले से ही ट्रेंड में हैं. रस्ट और केसरिया कलर्स इन दिनों पॉपुलर हो रहे हैं. लाइट कढ़ाई और जरी का काम इन कुर्ता सेट्स को खास बनाता है. यह छोटे फंक्शन और शाम की पार्टियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. वहीं, रेड कलर का अनारकली सेट रोमांटिक और ग्रेसफुल लुक देता है. शादी के फंक्शन्स में ये आसानी से सबका ध्यान खींच सकता है.

घरारा और शरारा
अगर आप रॉयल और मॉडर्न दोनों लुक चाहती हैं, तो जामुनी, डार्क पर्पल कलर और मिरर वर्क वाले घरारा और शरारा सेट आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. ग्रीन घरारा सेट भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है.

एवरग्रीन है ब्लैक
ब्लैक कलर कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. अगर आपको भी ये एवरग्रीन कलर पसंद है, तो फंक्शन में पहनकर स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर सकती हैं. इसके अलावा सैफायर नाइट ब्लू सेट और धोती सेट भी त्योहारों और डे फंक्शन्स के लिए शानदार रहते हैं.
शादी से ऑफिस और बीच वेकेशन तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ईजी Ponytail Hairstyles
