Home Top News CJP ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, छात्रों से शामिल होने की अपील; जानें आंदोलन की वजह?

CJP ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, छात्रों से शामिल होने की अपील; जानें आंदोलन की वजह?

by Sachin Kumar 23 July 2026, 6:14 PM IST (Updated 23 July 2026, 6:15 PM IST)
23 July 2026, 6:14 PM IST (Updated 23 July 2026, 6:15 PM IST)
CJP's nationwide protest

CJP Protest : जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है. सीजेपी ने 24 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन करने का आह्वान किया है और इस दौरान पार्टी ने युवाओं को भारी संख्या में शामिल होने की अपील की. पार्टी की तरफ एक्स हैंडल पर जारी किए गए पोस्ट के अनुसार, देश के हर जिले में प्रदर्शन करने के लिए कहा है.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का किया आह्वान

सीजेपी ने यह प्रोटेस्ट नीट पेपर लीक और स्टूडेंट्स की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखकर इस शांतिपूर्ण आंदोलन का ऐलान किया है. इस दौरान पार्टी ने युवाओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है और लोगों से ये भी आह्वान किया गया है कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन ही करें. वह किसी प्रकार की हिंसा में भागीदारी न करें. इसके अलावा प्रदर्शनकारी लगातार धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

शेयर हो रहा है डिजिटल लेटर

कॉकरेच जनता पार्टी ने इस आंदोनल का ऐलान डिजिटल पंफलेट के जरिये शेयर करके किया है. अब यह पंफलेट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसको तेजी से रिपोस्ट भी कर रहे हैं. सीजेपी ने लोगों से यह भी अपील की है कि वह बड़ी संख्या में पीसफुल प्रोटेस्ट करें और इसमें एकजुटता को दर्शाने की कोशिश करें.

NEET ही नहीं NTA के पास है देश की इन बड़ी परीक्षाओं की भी कमान, जानें कैसे करती है काम

जानें पार्टी ने पोस्ट में लिखा

संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा. पोस्ट में लिखा है कि ‘Every District. One Day. One Demand.’ अब यह प्रदर्शन 24 जुलाई (शुक्रवार) को आयोजित होगा. इस में छात्र संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों से मिलकर लोकल लेवल पर परमिशन और जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा.

कांग्रेस ने भी की इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक को जारी पूरे देश में विरोध के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद पर बने रहने पर कोई भी बहस निरर्थक होगी. कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रव्यापी भावना को देखते हुए प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. इसके अलावा विपक्ष की दूसरी पार्टियों ने भी प्रधान के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है. इसी बीच राज्यसभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कहा था कि NEET पर चर्चा शुरू होने से पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देना होगा.

‘संसद में कोई भी चर्चा करना बेकार…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP से लेकर कांग्रेस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?