Home लाइफस्टाइल Sai Pallavi के ये 4 Saree Look साबित करते हैं कि खूबसूरती के लिए ग्लिटर नहीं, ग्रेस चाहिए

Sai Pallavi के ये 4 Saree Look साबित करते हैं कि खूबसूरती के लिए ग्लिटर नहीं, ग्रेस चाहिए

by Preeti Pal 23 July 2026, 6:32 PM IST
23 July 2026, 6:32 PM IST
Sai Pallavi के ये 4 Saree Look साबित करते हैं कि खूबसूरती के लिए ग्लिटर नहीं, ग्रेस चाहिए

Sai Pallavi Saree Look: आज के दौर में फैशन का मतलब हैवी एम्ब्रॉयडरी, शिमरी आउटफिट और ग्लैमरस मेकअप होता है. लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार साई पल्लवी इस ट्रेंड से बिल्कुल अलग दिखती हैं. उनकी पहचान सिर्फ शानदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सिंपल और एलिगेंट फैशन चॉइस भी है. साई पल्लवी अक्सर हैंडलूम साड़ियां, हल्के रंग और पारंपरिक स्टाइल में नजर आती हैं. खास बात ये है कि बिना भारी मेकअप और चमक-दमक के भी उनका हर लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी कम खर्च में क्लासी और ग्रेसफुल एथनिक लुक चाहती हैं, तो साई पल्लवी के ये 4 साड़ी लुक्स आपके लिए प्रेरणा बन सकते हैं.

गोल्डन कांजीवरम साड़ी

अगर किसी शादी, त्योहार या फैमिली फंक्शन में रॉयल लुक चाहिए, तो साई पल्लवी की गोल्डन कांजीवरम साड़ी से बेहतर शायद ही कुछ हो. गोल्डन बेस पर खूबसूरत जरी वर्क और पिंक बॉर्डर वाली इस साड़ी ने उनके लुक को शाही बना दिया. इसके साथ उन्होंने मैचिंग पिंक ब्लाउज पहना, जिस पर हल्की कढ़ाई और जरी का काम था. जूलरी भी ज्यादा हैवी नहीं थी, लेकिन फिर भी साई का पूरा लुक बहुत खूबसूरत लगा.

सॉफ्ट पिंक कांजीवरम

एक फिल्म के प्रमोशन के लिए साई पल्लवी ने रियल जरी वाली हैंडवोवन पिंक कांजीवरम साड़ी पहनी. उनकी सादगी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उन्होंने इस साड़ी को एल्बो-लेंथ ब्लाउज, लंबे ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और छोटी सी बिंदी के साथ स्टाइल किया. सबसे खास बात रही उनके नेचुरल कर्ली बाल, जिनमें लगा गजरा पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था.

Sawan के महीने में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, ट्राई करें Green Suit के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

रेड साड़ी

लाल रंग की साड़ी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती और साई पल्लवी ये बात अच्छी तरह जानती हैं. चौड़े गोल्डन बॉर्डर, खूबसूरत फ्लोरल डिटेलिंग और हैवी ब्लाउज के साथ उन्होंने इस रेड साड़ी को बहुत ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया. गोल्डन झुमके और चूड़ियों ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. अगर आप तीज, करवा चौथ, शादी या किसी खास पूजा में अलग दिखना चाहती हैं, तो ये स्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

कॉटन साड़ी

साई पल्लवी का कॉटन साड़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस साड़ी का चौड़ा गोल्डन बॉर्डर और मैचिंग ब्लाउज सिंपल होने के बावजूद आकर्षक लग रहा था. खास बात ये रही कि उन्होंने लगभग बिना मेकअप के ये लुक कैरी किया. हाथों में गोल्डन चूड़ियां, बालों में सफेद फूल और चेहरे की मुस्कान ही उनकी सबसे खूबसूरत एक्सेसरी बन गई.

क्यों खास हैं साई के साड़ी लुक?

साई पल्लवी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो फैशन में सादगी को सबसे ऊपर रखती हैं. वो अपने लुक्स से ये बताती हैं कि स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े, जूलरी या ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं होती. सही रंग, अच्छी ड्रेपिंग, आत्मविश्वास और चेहरे की मुस्कान किसी भी लुक को खास बना सकती है. ऐसे में अगर इस फेस्टिव सीजन आप भी बिना ज्यादा मेहनत के एलिगेंट और टाइमलेस लुक चाहती हैं, तो साई पल्लवी के ये साड़ी स्टाइल्स अपनी फैशन डायरी में शामिल कर लें.

साड़ी हो या सूट, इन 6 Green Bangles Designs से मिनटों में मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?