Home राज्य बनभूलपुरा में एक हफ्ते बाद कुछ शर्तों के साथ कर्फ्यू में ढील

बनभूलपुरा में एक हफ्ते बाद कुछ शर्तों के साथ कर्फ्यू में ढील

by Rashmi Rani 15 February 2024, 10:33 AM IST (Updated 10 October 2025, 2:38 PM IST)
15 February 2024, 10:33 AM IST (Updated 10 October 2025, 2:38 PM IST)
हल्द्वानी के कुछ इलाकों में पटरी पर लौटी जिंदगी, बनभूलपुरा में धारा 144 लागू, अवैध मदरसा गिराने पर भड़की थी हिंसा

15 Feb 2024

कुछ घंटों के लिए ढील देने की घोषणा की

उत्तराखंड में हल्द्वानी प्रशासन ने बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद कर्फ्यू में कुछ घंटों के लिए ढील देने की घोषणा की है । नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गौजाजाली, रेलवे बाजार और एफसीआई गोदाम इलाके में कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी जाएगी। बनभूलपुरा के बाकी के इलाकों में सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक दो घंटे के लिए रियायत दी जाएगी। एक सप्ताह के बाद प्रशासन ने ये छुट दी है ।

अवैध मदरसे को ध्वस्त करने को लेकर हुई हिंसा

आपको बता दें कि बनभूलपुरा में एक अवैध मदरसे को ध्वस्त करने को लेकर हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया था। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पथराव किया था और पेट्रोल बम फेंके थे, जिसके कारण कई पुलिसकर्मियों को एक थाने में शरण लेनी पड़ी थी। जिसे भीड़ ने बाद में आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हिंसा भड़कने के बाद बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया, लेकिन अब क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?