Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के पुणे में 22 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने मोदी के शासन को हिंसक बताया और कहा कि स्टूडेंट ने डटकर अपनी आवाज को बुलंद किया. वह तारीफ-ए-काबिल है. इसके अलावा लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता ने उन लड़कियों की भी तारीफ की जिन्होंने ‘बीजेपी के गुंडों’ के हाथों बदसलूकी, गाली-गालौज और हिंसा का सामना किया था.
प्रदर्शन में शामिल होने वाले स्टूडेंट का अनुभव सुना
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर उन छात्रों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिन्होंने पिछले महीने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. साथ ही 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ज्यादतियों का भी सामना किया था. इस दौरान कांग्रेस नेता ने पुलिस की बर्बरता और उत्पीड़न के बारे में स्टूडेंट्स का अनुभव को सुना.
महिला आरक्षण पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बहस: राहुल गांधी बोले-बिना शर्त लागू करो बिल
मोदी की हिंसक सरकार का सामना किया
वीडियो को शेयर करते हुए एक्स की पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय युवाओं ने जिस हिम्मत और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री मोदी की हिंसक सरकार का सामना किया वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने यह भी कहा कि शांति, प्यार और मजाक-मजाक में अपनी आवाज उठाई. इस दौरान यह भी कहा कि मुझे हर एक युवा पर गर्व है. खासकर उन लड़कियों पर जिन्होंने बीजेपी के गुंडों की बदतमीजी और हिंसा का सामना किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगने के लिए मजबूर भी किया.
पुणे में भी करेंगे राहुल ‘छात्रों की गूंज’
राहुल ने स्पष्ट किया कि अब स्टूडेंट्स की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज नाम का एक कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें वह खुलकर छात्रों से बात करेंगे. इस बार यह कार्यक्रम लड़कियों पर केंद्रित होगा. अब लड़कियां बोलेंगी और देश सुनेगा. मालूम हो कि 5 अगस्त को में छात्रों से मिलने के बाद गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान पांच स्टूडेंट में मॉडल रिया अहीर भी शामिल थीं. रिया पहली बार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में उस वक्त आई थीं, जिनकी मुंबई में छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को रोकने वाली तस्वीर वायरल हो गई थी. उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से संपर्क किया था.
‘झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत…’ राहुल गांधी की हेमंत सरकार को दो टूक; कही ये बात
