Home राजनीति नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाए गए

by Rashmi Rani 28 January 2024, 5:34 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:41 PM IST)
28 January 2024, 5:34 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:41 PM IST)
took oath as Chief Minister

28 Jan 2024

बिहार में नीतीश कुमार ने आज 9वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया । राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस्तीफे के 6 घंटे बाद ही नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, बीजेपी की तरफ से उपमुख्यमंत्री पद का शपथ सम्राट चौधरी और विजय सिंहा ने लिया । बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं । इसके साथ ही साथ कुल 8 मंत्री को आज शपथ ग्रहण करवाया गया। बिहार में अब एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है । आज कैबिनेट का भी विस्तार किया जाएगा । वहीं, राजभवन में जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि नीतीश ने सुबह 11 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया था । जिसके बाद वो 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास गए थे । मालूम हो कि बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन नीतीश को मिला है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?