Home मनोरंजन इन फिल्मों ने दीपिका पादुकोण को बनाया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

इन फिल्मों ने दीपिका पादुकोण को बनाया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

by Rashmi Rani 28 January 2024, 5:59 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:43 PM IST)
28 January 2024, 5:59 PM IST (Updated 29 September 2025, 1:43 PM IST)
Deepika Padukone

28 Jan 2024

दीपिका के हिट करियर के पीछे है इन 5 फिल्मों का हाथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने अब तक के शानदार करियर में कई जबरदस्त फिल्मों में काम कर चुकी हैं । आज उनकी गिनती इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। हालांकि, अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत में दीपिका ने काफी ट्रोलिंग झेली, लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। ऐसे में आज हम आपको दीपिका पादुकोण की खास फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में साबित किया।

ओम शांति ओम

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म से दीपिका को खूब लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम शांति ओम ने बॉक्स ऑफिस पर 148.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कॉकटेल

दीपिका की फिल्म ‘कॉकटेल’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। जिसमें सैफ अली खान उनके साथ लीड रोल में थे। फिल्म में वेरोनिका बनकर दीपिका ने हर किसी का दिल जीता। इस फिल्म में लोगों को दीपिका का काम बेहद पसंद आया था।

बाजीराव मस्तानी

साल 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में दिखे। इस लव स्टोरी को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लग गई थी।

पीकू

अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने हर किसी का दिल छू लिया। शूजीत सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में पिता और बेटी के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया। इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने दीपिका के स्टारडम में चार चांद लगा दिए थे।

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में दीपिका ने ‘रानी पद्मावती’ का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी अहम रोल में दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?