Home Latest News & Updates लड़की के लिए हिंदू से मुस्लिम बना था आयुष, अब की घरवापसी, यूपी के धर्म परिवर्तन की ये कहानी चौंका देगी

लड़की के लिए हिंदू से मुस्लिम बना था आयुष, अब की घरवापसी, यूपी के धर्म परिवर्तन की ये कहानी चौंका देगी

by Neha Singh 30 June 2026, 1:14 PM IST
30 June 2026, 1:14 PM IST
Ayush Malik Conversion

Ayush Malik Conversion: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले आयुष मलिक के धर्मांतरण का मामला इन दिनों चर्चा में रहा. आयुष मलिक ने इस साल की शुरुआत में इस्लाम धर्म अपना लिया था, लेकिन अब उन्होंने घरवापसी कर ली है. आयुष का कहना है कि उन्होंने एक लड़की के झांसे में आकर अपना इस्लाम धर्म अपना लिया था और आयुष से मोहम्मद अली बन गए थे, अब अपने माता-पिता के लिए उन्होंने घरवापसी कर ली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 20 साल के मलिक अपने घर पर हिंदू रीति-रिवाज से पूजा करते दिख रहे हैं.

यशवीर महाराज ने कराई घरवापसी

वीडियो में, वह कहते हैं कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था, लेकिन अपने माता-पिता की परेशानी देखकर उन्होंने हिंदू धर्म में लौटने का फैसला किया है. योग साधना आश्रम के यशवीर महाराज, जिन्होंने इस मुद्दे को सबके सामने उठाया था, मलिक के दोबारा धर्म बदलने की पुष्टि की है. यशवीर महाराज ने मंगलवार को PTI को बताया, “अजय मलिक हिंदू धर्म में लौट आए हैं और उन्होंने अपने घर पर पूजा-पाठ फिर से शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने घर से मुस्लिम धर्म से जुड़ी सभी चीजें भी हटा दी हैं.” उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर शुरू किया गया कैंपेन मलिक के हिंदू धर्म में लौटने से सफल हो गया.

संपत्ति के लिए लड़की ने कराया धर्म परिवर्तन

मलिक के पिता देवराज मलिक की शिकायत के आधार पुलिस ने उत्तर प्रदेश प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया. शिकायत के अनुसार, आयुष को कथित तौर पर उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश के तहत चांदनी कुरैशी से शादी का झांसा देकर इस्लाम कबूल करवाया गया था. पुलिस ने 7 जून को चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. FIR में नौ लोगों के नाम हैं और मामले की जांच अभी भी चल रही है.

इलाज के दौरान संपर्क में आए चांदनी और आयुष

आयुष और चांदनी की पहली मुलाकात साल 2018 में एक हॉस्पिटल में हुई थी, जब आयुष अपने पैर की चोट का इलाज कराने गया था. चांदनी फिजियोथेरेपिस्ट थी. चांदनी और आयुष में रिश्ता बनना शुरू हुआ. इसके बाद चांदनी के परिवार वाले आयुष का ब्रेनवॉश करने लगे. चांदनी साल 2023 में आयुष को दिल्ली ले गई, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. उसका नाम बदलकर आयुष मलिक से मोहम्मद अली कर दिया गया. इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया. आयुष पूरी तरह से इस्लाम का पालन करने लगा. आयुष के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया.

SC का कड़ा रुख: हम नहीं सुनेंगे भूषण तिवारी एनकाउंटर केस, सीधे पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाइए

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?