Home Latest News & Updates दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: DTC बस मार्शल महिला को पहले बाइक ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: DTC बस मार्शल महिला को पहले बाइक ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

by Sachin Kumar 25 September 2026, 2:13 PM IST
25 September 2026, 2:13 PM IST
Delhi DTC bus marshal killed motorcycle hits crossing road

Delhi News: दिल्ली के खजूरी इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां 55 वर्षीय DTC बस मार्शल की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क पार करते समय हुआ. पुलिस के मुताबिक, खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही महिला मार्शल को एक बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गईं और इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गईं. हादसे में महिला मार्शल की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर दोपहर करीब 12:18 बजे मिली. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान भजनपुरा निवासी सुनीता थेपलियाल के तौर पर की. अधिकारियों ने कहा कि वहां पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को सबसे पहले JPC अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें मौके पर एक मोटरसाइकिल और एक ट्रक मिला.

‘साहिल को न्याय दो…’ आजाद मैदान में धरने पर बैठे माता-पिता, प्रोफेसर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

सड़क पार करते समय दुर्घटना घटी

वहीं, शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क पार कर रही थी. तभी ट्रक ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया. हालांकि, इसके बाद भी टक्कर हो गई. दूसरी ओर बताया जा रहा है कि ट्रक की वजह से बाइक सवार को महिला दिखाई नहीं दी और उसने महिला को टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि टक्कर होने के बाद महिला ट्रक के सामने गिर गई और उसे जानलेवा चोटें आईं.

मामले में आगे की जांच जारी

इसके अलावा पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही खजूरी खास थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और ट्रक ड्राइवर व बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है.

गर्दन पर चाकू रखकर तीनों हैवानों ने किया दुष्कर्म, FIR में नाबालिग ने बयां किया खौफनाक शाम का दर्द

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?