Home मनोरंजन Aamir Khan को मिलेगा Screen Icon Award, 25 साल बाद फिर इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा ‘लगान’ का नाम!

Aamir Khan को मिलेगा Screen Icon Award, 25 साल बाद फिर इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा ‘लगान’ का नाम!

by Preeti Pal 25 September 2026, 2:16 PM IST
25 September 2026, 2:16 PM IST
Aamir Khan को मिलेगा Screen Icon Award, 25 साल बाद फिर इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा ‘लगान’ का नाम!

Aamir Khan Screen Icon Award: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर एक और खास सम्मान का मौका आया है. दरअसल, आमिर खान को 37वें सिंगापुर इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल यानी SGIFF में स्क्रीन आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. खास बात ये है कि इसी फेस्टिवल में उनकी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी. ये स्क्रीनिंग फिल्म की 25वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए की जाएगी.

आमिर और आशुतोष फिर साथ

‘लगान’ की खास स्क्रीनिंग में आमिर खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी मौजूद रहेंगे. दोनों एक बार फिर उस फिल्म की यादों को दर्शकों के साथ शेयर करेंगे, जिसने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल मंच पर अलग पहचान दिलाई थी. आमिर फेस्टिवल के फेमस ‘इन कन्वर्सेशन विद’ सेशन का भी हिस्सा बनेंगे. यहां वो अपने फिल्मी करियर, सिनेमा और अपने एक्सपीरियंस को लेकर बातचीत करते नजर आएंगे.

CBI के सामने क्या सबूत रखेंगे Disha के पिता Satish Salian? 500 करोड़ की मानहानि पर भी घमासान

क्रिकेट के जरिए अंग्रेजों से मुकाबला

साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान’ की कहानी 1893 के ब्रिटिश शासनकाल के भारत की है. फिल्म में एक छोटे से गांव के लोग भारी टैक्स यानी लगान के बोझ से परेशान हैं. एक ब्रिटिश अधिकारी उनके सामने ऐसा ऑफर रखता है, जिसमें गांव वालों का भविष्य एक क्रिकेट मैच पर टिका होता है. गांव के लोगों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि अपनी जमीन और अस्तित्व बचाने की लड़ाई बन जाता है. आमिर खान के भुवन का किरदार इसी स्ट्रगल का चेहरा बन जाता है. फिल्म की कहानी, पीरियड सेटिंग और लंबी टाइमिंग के बावजूद ‘लगान’ ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई. फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस, दोनों लेवल्स पर सक्सेसफुल हुई. ‘लगान’ को 2002 के अकादमी पुरस्कार में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. हालांकि, फिल्म ये अवॉर्ड जीत नहीं पाई और बोस्नियाई फिल्म ‘नो मैन्स लैंड’ ने अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बावजूद ऑस्कर तक पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी बात मानी गई.

एशियाई सिनेमा के बड़े नाम होंगे शामिल

सिंगापुर इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा. फेस्टिवल में एशिया के कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स हिस्सा लेंगे. जापानी फिल्ममेकर हिरोकाजू कोरे एडा को एशियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा. उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘शॉपलिफ्टर्स, नोबडी नोज़, लाइक फ़ादर, लाइक सन’ और ‘मोन्स्टर्स’ शामिल हैं. वहीं फेस्टिवल की शुरुआत दक्षिण कोरियाई राजनीतिक थ्रिलर ‘The Assassin(s)’ से होगी. ऐसे में आमिर खान के लिए ये सम्मान सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि ‘लगान’ से लेकर भारतीय सिनेमा के ग्लोबल सफर तक की एक खास याद को फिर से सेलिब्रेट करने का मौका भी होगा.

Ranbir Kapoor का खूनी और रेट्रो अवतार! Love and War के पहले लुक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?