Home Latest News & Updates दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, आशीष सूद के इस्तीफे की मांग पर AAP विधायक मार्शल आउट

दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामा, आशीष सूद के इस्तीफे की मांग पर AAP विधायक मार्शल आउट

by Live Times 10 August 2026, 4:30 PM IST (Updated 10 August 2026, 4:31 PM IST)
10 August 2026, 4:30 PM IST (Updated 10 August 2026, 4:31 PM IST)
Uproar Delhi Assembly BJP vs AAP

Delhi Politics : दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को सदन में कई मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शिक्षा मंत्री आशीष सूद के इस्तीफे की मांग वाली टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे और नारेबाजी की. टी-शर्ट पर आशीष सूद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई थी.

विधायकों को सदन से बाहर करने की मांग

बीजेपी विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर से आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से बाहर करने की मांग की. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों को सदन के नियमों का हवाला देते हुए टी-शर्ट बदलने को कहा और चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

हम सदन का ध्यान मुद्दे की तरफ खिंचना चाहते हैं : AAP

आप विधायकों ने कहा कि वे केवल सरकार का ध्यान अपने मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहते हैं और उन्हें सदन में अपनी बात रखने का मौका दिया जाए. हालांकि, हंगामा जारी रहने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने AAP विधायक संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, अजय, प्रेम कुमार और सोमदत्त को मार्शल आउट कर दिया. इससे पहले मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी AAP के छह विधायकों को सदन से बाहर किए जाने की मांग की थी.

लावारिस गायों का मुद्दा भी सदन में गूंजा

मानसून सत्र के दौरान दिल्ली की सड़कों पर लावारिस गायों का मुद्दा भी उठाया गया. नियम 280 के तहत चर्चा के दौरान विधायकों ने कहा कि कई लोग गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं. इससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है. विधायकों ने MCD की ओर से घायल या हादसे का शिकार हुई गायों को लेकर की जाने वाली कार्रवाई पर भी सवाल उठाए.

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: डाग स्क्वायड के साथ सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली में गायों की संख्या, गौशालाओं की संख्या और MCD की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर संबंधित समिति से रिपोर्ट मांगी है.

अवैध निर्माण पर सत्ता-पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद समेत दिल्ली में अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. वहीं, ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर दिल्ली में मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है. इस पर स्पीकर ने कहा कि अवैध निर्माण की कार्रवाई को केवल एक समुदाय से जोड़ना उचित नहीं है.

सदन में पेश हुई CAG रिपोर्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2024-25 की CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश की. स्पीकर ने कहा कि इस रिपोर्ट के साथ दिल्ली विधानसभा में कुल 19 CAG रिपोर्ट पेश हो चुकी हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले 7 वर्षों में कोई CAG रिपोर्ट सदन में नहीं रखी गई थी. अब इन रिपोर्टों पर लोक लेखा समिति यानी PAC विचार करेगी.

इसके अलावा IT मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने समयबद्ध सेवाओं से संबंधित Right to Service Bill पेश किया. वहीं, मंत्री आशीष सूद ने Delhi Urban Shelter Improvement Amendment Bill सदन में पेश किया. इस तरह दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आज का दिन हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और कई अहम विधायी मुद्दों पर चर्चा के नाम रहा.

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, गेट तोड़कर घुसी अंजान कार; मचा हड़कंप

दिल्ली से शालिनी झा की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?