Home मनोरंजन आपके लिए ढूंढ़ लाए 5 बेस्ट K-Drama, बिंज वॉच के लिए अभी करें लिस्ट में शामिल

आपके लिए ढूंढ़ लाए 5 बेस्ट K-Drama, बिंज वॉच के लिए अभी करें लिस्ट में शामिल

by Preeti Pal 10 August 2026, 4:26 PM IST
10 August 2026, 4:26 PM IST
आपके लिए ढूंढ़ लाए 5 बेस्ट K-Drama, बिंज वॉच के लिए अभी कर लें OTT लिस्ट में शामिल

K-Drama: अगर आप के ड्रामा के दीवाने हैं, तो आपके लिए कोरियन ड्रामा की दुनिया के बेहतरीन नगीने ढूंढ़कर लाए हैं. इस दुनिया में हॉरर, थ्रिलर, फैंटेसी, रोमांस और एक्शन जैसे कई फ्लेवर देखने को मिलेंगे. कुछ नई सीरीज दर्शकों को अपनी कहानी में बांधे रखा, तो कुछ पुराने स्टार्स नए अंदाज में वापस लौटे. ऐसे में अगर आपकी वॉचलिस्ट अभी भी अधूरी है, तो ये 5 कोरियन ड्रामा जरूर चेक करें.

द ईस्ट पैलेस, नेटफ्लिक्स

नाम जू ह्युक की वापसी के लिए द ईस्ट पैलेस से बेहतर प्रोजेक्ट शायद ही कोई हो सकता था. ये डार्क फैंटेसी पीरियड ड्रामा महल की दीवारों के अंदर मौजूद भूतों और रहस्यमयी ताकतों से लड़ने की कहानी है. सीरीज की खासियत सिर्फ इसकी शानदार कास्ट नहीं, बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट और शानदार VFX भी हैं. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, थ्रिल बढ़ता जाता है. अगर आपको पीरियड ड्रामा के साथ सुपरनैचुरल ट्विस्ट पसंद हैं, तो इसे एक बार शुरू करने के बाद रोकना मुश्किल हो सकता है.

एजेंट किम रीएक्टिवेटेड, नेटफ्लिक्स

2026 के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले के ड्रामा में शामिल एजेंट किम रीएक्टिवेटेड की रेटिंग 23.1 प्रतिशत तक पहुंची. यानी इसकी लोकप्रियता सिर्फ सोशल मीडिया के शोर तक नहीं रही. सो जी सब के शानदार कमबैक के साथ ये सीरीज एक्शन और दमदार परफॉर्मेंस से भरी है. चोई डे हून और यून क्यंग हो के साथ उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को और मजेदार बनाती है. इसके जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने इस सीरीज को और शानदार बनाया.

साउथ सुपरस्टार Mohanlal ने मांगी फैंस से माफी, सिडनी शो को लेकर इमोशनल हुए मेगास्टार

द हसबैंड, जियोहॉटस्टार

अगर किसी के ड्रामा में नामकूंग मिन लीड रोल में हों, तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. द हसबैंड इन उम्मीदों पर खरी उतरती है. कहानी एक ऐसे अलग रह रहे कपल की है, जिसकी जिंदगी पत्नी के अचानक किडनैप होने के बाद पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद शुरू होता है डर और सस्पेंस. किम डे म्यंग का खतरनाक किरदार इस ड्रामा को और ज्यादा दिलचस्प बना देता है. पहले ही एपिसोड से कहानी आपको स्क्रीन से चिपकाए रखने का दम रखती है.

ए शॉप फॉर किलर्स सीजन 2, जियोहॉटस्टार

पहले सीजन के खत्म होते ही फैंस ने दूसरे सीजन की मांग शुरू कर दी थी. अब ए शॉप फॉर किलर्स सीजन 2 ने ये साबित कर दिया है कि पहला सीजन सिर्फ शुरुआत थी. ली डोंग वूक और किम ह्ये जून की अंकल-भतीजी वाली जोड़ी इस बार भी शानदार है. कहानी में एक्शन का डोज पहले से ज्यादा है. हर एपिसोड में खतरा बढ़ता जाता है. अगर आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन, सस्पेंस और तेज रफ्तार कहानी पसंद है, तो ये आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

स्पूकी इन लव, नेटफ्लिक्स

अगर लगातार थ्रिलर और एक्शन देखकर थोड़ा हल्का मूड चाहिए, तो स्पूकी इन लव आपके लिए है. ये एक फैंटेसी रोम-कॉम है, जिसमें पार्क यून बिन एक होटल हेरेस का किरदार निभाती हैं, जो भूतों को देख सकती है. यांग से जोंग के साथ उनकी केमिस्ट्री इस ड्रामा की जान है. कहानी में फैंटेसी, रोमांस और हल्का-फुल्का ह्यूमर मिलकर एक ऐसा कॉम्बिनेशन बनाते हैं, जो वीकेंड बिंज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

OTT पर इस हफ्ते होगा धमाल! Cocktail 2 से Reacher 4 तक, ये नई फिल्में और सीरीज करेंगी आपका इंतज़ार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?