Hyderabad Fire: दिल्ली और मुजफ्फरपुर के बाद अब हैदराबाद में भी आग का कहर बरपा है. हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम के पास मेट्रो पिलर A1043 के पास आग भड़क उठी. आग ने एक तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया है. मौके पर अफरा तफरी मची हुई है. स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग इतनी ज्यादा है कि चारों तरफ धुंआ-धुंआ फैल गया है.
VIDEO | Hyderabad: Fire breaks out at a commercial complex in Ameerpet area. Several fire tenders at the spot. #HyderabadFire #HyderabadNews
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Nda3TsULct
ट्रैफिक जाम लगा
आग लगने के कारण अमीरपेट से एसआर नगर की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियां फंस गई हैं और जाम लग गया है. हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा “इमरजेंसी रिस्पॉन्स ऑपरेशन के कारण, अमीरपेट से SR नगर तक गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है, जिससे इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया है.” यात्रियों को सलाह दी गई कि अगर हो सके तो प्रभावित रास्ते से बचें और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं. बाद में, आग पर काबू पाने के बाद, रास्ते पर ट्रैफिक सामान्य हो गया.
आग लगने के कारण की जांच जारी
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सात फायर टेंडर को काम पर लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग हेलमेट की दुकान में लगी और पास की कपड़े की दुकान और बिल्डिंग की दूसरी दुकानों में फैल गई. आग लगने की जानकारी दोपहर करीब 12.30 बजे मिली. उन्होंने बताया कि फायर और पुलिस के जवानों ने बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला. अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है.
दिल्ली -मुजफ्फरपुर में भी लगी आग
आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भारत में भी दो जगहों पर भीषण आग लगी. बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 11 लोग विदेशी थे और बाकी 10 में से 8 लोग एक ही परिवार से थे. सभी लोग पास के अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे और ब्रेकफास्ट-एंड-बेड होटल में ठहरे हुए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है .
इसके अगले ही दिन, आज मुजफ्फपुर के प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई. यह आग प्रसाद अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कई लोग आग से झुलस गए हैं. शुरुआती जांच में अस्पताल में यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस और जिम्मेदार जांच अधिकारी आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं.
हर जगह आग ले रही जान! श्रीलंका में वृद्ध देखभाल गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल
News Source: PTI
