Home राज्यझारखंड Jharkhand: CM आवास के बाहर पुलिस से भिड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Jharkhand: CM आवास के बाहर पुलिस से भिड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

by Live Times 19 July 2024, 7:27 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:47 PM IST)
19 July 2024, 7:27 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:47 PM IST)
CM आवास के बाहर पुलिस से भिड़ी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Jharkhand: मुख्यमंत्री आवास के बाहर वेतन वृद्धि और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज हुआ. इसमें कुछ सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए.

19 July, 2024

Jharkhand: रांची (Ranchi) में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मी वेतन वृद्धि और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. तभी प्रदर्शनकारी सीएम आवास की ओर बढ़ने लगे. स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया. इसमें कुछ सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए.

सरकार ने की वादाखिलाफी

सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि राज्य सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है. सरकार ने न तो 18,000 रुपये वेतन और न ही 25% वेतन वृद्धि का अपना वादा पूरा किया. 3 साल के बाद नौकरी पक्की करने की बात कही थी. लेकिन अभी तक नौकरी पक्की नहीं हुई. सहायक पुलिसकर्मी स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं. सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि 2017 में उनको बहाल किया गया था.

2500 सहायक पुलिसकर्मियों की हुई थी नियुक्ति

झारखंड सरकार ने 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की साल 2017 में नियुक्ति की थी. सहायक पुलिसकर्मियों को संविदा पर रखा था. 10 हजार रुपये प्रति महीना मानदेय तय किया गया था.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?