Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ममता बनर्जी इस समय टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी हैं. ममता बनर्जी धर्मतला स्थित रानी रासमणि एवेन्यू रोड पर सड़क पर धरना दे रही है. यह विरोध प्रदर्शन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में किया जा रहा है. पुलिस ने उन्हें रासमणि एवेन्यू रोड पर धरने की इजाजत नहीं दी है, बावजूद इसके ममता बनर्जी वहीं प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा ‘भले ही मुझे गिरफ्तार कर लों, लेकिन मैं अड़ी रहूंगी.’
संविधान की कॉपी लेकर धरने पर बैठीं ममता
ममता बनर्जी ने एक वीडियो में कहा था- 2 जून को टीएमसी बिना किसी माइक या स्टेज के प्रदर्शन करेगी और रोड पर धरना देगी. अगर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका जाएगा, तो यह दिल्ली में होगा. उन्होंने कहा पुलिस उन्हें जहां रोकेगी, वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगी. चाहे उन्हें गिरफ्तार क्यों न कर लिया जाए. ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी समेत कई अन्य विधायक और कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं. ममता बनर्जी ने हाथ में संविधान की कॉपी भी पकड़ी हुई है. यह प्रदर्शन आज शाम तक चल सकता है.
VIDEO | Kolkata, West Bengal: Former West Bengal CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) leads sit-in protest over attack on Abhishek Banerjee and other party leaders.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KrAydtdhG0
भीड़ ने टीएमसी नेताओं पर किया हमला
टीएमसी का आरोप है कि टीएमसी के नेताओं को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है. बता दें, शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने भयंकर हमला कर दिया था. भीड़ ने उन्हें घेरकर ईट, पत्थर, जूते और अंडे से मारा. कुछ ने उन्हें लात-घूंसे भी मारे, जिससे वे घायल हो गए. इसके अगले दिन सोमवार को टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर हमला हुआ. भीड़ ने चोर-चोर के नारे लगाए और उन्हें घेर लिया. किसी ने उनके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा. सीआरपीएफ ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया.
बीजेपी पर आरोप
TMC नेताओं का कहना है कि विपक्षी पार्टियां और कुछ एजेंसियां राजनीतिक बदले की भावना से उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं. पार्टी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है. TMC ने साफ कर दिया है कि पार्टी नेताओं पर कथित हमलों और राजनीतिक परेशानी के खिलाफ उसका विरोध जारी रहेगा.
जनगणना ड्यूटी से नहीं बच सकेंगे LIC के कर्मचारी, इलाहाबाद HC का सख्त आदेश; याचिका खारिज
News Source: PTI
