Home राज्य राजस्थान में शुरू हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियां

राजस्थान में शुरू हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियां

by Farha Siddiqui 27 January 2024, 5:55 PM IST (Updated 4 August 2025, 5:25 PM IST)
27 January 2024, 5:55 PM IST (Updated 4 August 2025, 5:25 PM IST)
loksabha election 2024

27 January 2024

शुरु हुई ईवीएम की फर्स्ट फेज़ की इनवेस्टिगेशन

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम आज से शुरू करा दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरु के इंजीनियरों ने राज्य के सभी जिलों में ईवीएम की जांच शुरु कर दी है। ये काम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा। इसके 20 फरवरी तक पूरा होने की संभावना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के साथ ही राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। उन्होनें कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि राज्य के सभी जिलों में 274  इंजीनियरों से लगभग 83 हजार बीयू, 73 हजार सीयू और 73 हजार वीवीपैट मशीनों की जांच करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?