Home राज्य राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को पहुंचेगी झारखंड

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 फरवरी को पहुंचेगी झारखंड

by Rashmi Rani
0 comment
Rahul's Bharat Jodo Nyay Yatra

27 Jan 2024

पार्टी के नेता कर रहे हैं तैयारियों की समीक्षा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए 2 फरवरी को झारखंड पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी प्रदेश के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही यात्रा दो चरणों में होगी। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी प्रदेश में तय करेंगे। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि, “झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं।”उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा।”

पार्टी के नेता कर रहे हैं तैयारियों की समीक्षा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का कांग्रेस नेता लगातार जायजा ले रहे हैं। जायजा लेने के लिए अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के नेताओं ने पहले ही कई इलाकों के दौरे कर लिए हैं।

मुंबई में समाप्त होगी यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई और अब राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में यात्रा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?