Home Top News सिक्किम में बारिश का कहर! रिम्बी में भीषण लैंडस्लाइड, 16 घर क्षतिग्रस्त; 32 परिवार प्रभावित

सिक्किम में बारिश का कहर! रिम्बी में भीषण लैंडस्लाइड, 16 घर क्षतिग्रस्त; 32 परिवार प्रभावित

by Sachin Kumar 25 September 2026, 6:56 PM IST (Updated 25 September 2026, 6:57 PM IST)
25 September 2026, 6:56 PM IST (Updated 25 September 2026, 6:57 PM IST)
Sikkim Rain-induced landslides wreak havoc

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच पश्चिमी सिक्किम के रिम्बी गांव में भीषण भूस्खलन हुआ है. इस घटना में 16 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 32 परिवार प्रभावित हुए हैं. भारी बारिश के बाद गुरुवार देर रात गांव में भूस्खलन हुआ, जिसके कारण बड़ी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाकों में फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आने से कई गाड़ियां और दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं

हालात अभी भी नाजुक बने हुए

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने बताया कि हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. लैंडस्लाइड की वजह से सड़क भी पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे प्रभावित इलाके का सड़क संपर्क कट गया है. निवासियों का कहना है कि इस इलाके में एक महीने से ज्यादा समय से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. गुरुवार रात हुई भारी बारिश के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए.

मुंबई के कुर्ला में बारिश से भूस्खलन, 6 की मौत, 4 घायल, मेयर ने किया मुआवजे का ऐलान

15 से 20 घर बह गए

हालात पर नजर बनाए हुए अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्य में जुटे हुए हैं. वहीं, राहत आयुक्त और भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रिन्जिंग चेवांग भूटिया ने कहा कि हम रिम्बी ​​गांव में हैं. कल रात भारी बारिश के कारण फिर से जबरदस्त भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से करीब 15 से 20 घर पूरी तरह बह गए. साथ ही आस-पास में रहने वाले सभी लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है.संपत्ति और मवेशियों का भारी नुकसान हुआ है.

128 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बात करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है. साथ ही अभी तक 128 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है. लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है जहां पर भूस्खलन का खतरा बहुत ज्यादा है. इस वक्त अधिकारियों की नजर प्रभावित इलाकों पर बनी हुई है और लगातार हो रही बारिश की वजह से खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. ऐसे में प्रशासन की ओर से आम लोगों की जान को प्राथमिकता दी जा रही है.

कुर्ला भूस्खलन: हादसे के एक दिन बाद भी चालू है रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे में 2 लोगों के दबे होने की आशंका

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?