Home खेल साइकिल घटना का शिकार हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

साइकिल घटना का शिकार हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Rashmi Rani 20 March 2024, 6:25 PM IST (Updated 20 September 2025, 4:08 PM IST)
20 March 2024, 6:25 PM IST (Updated 20 September 2025, 4:08 PM IST)
cameron bancroft

Australia Cricket: ऑस्ट्रेलिया का एक शानदार खिलाड़ी साइकिल चलाते समय हादसे का शिकार हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

20 March, 2024

Australia: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट ट्रॉफी शेफील्ड शील्ड खेली जा रही है, जहां यह टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है. इसका फाइनल मुकाबला तस्मानिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. इसके फाइनल मुकाबले शुरू होने से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है. मामला यह है कि वेस्टर्न ऑस्टेलिया के लिए खेलने वाले कैमरन बैनक्राफ्ट (Cameron Bancroft) साइकिल चलाने के दौरान गिर गए और उन्हें सिर में चोट आई, जिसके कारण वह अब फाइनल मैच से बाहर हो गए हैं.

खिलाड़ी को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट यू के मुताबिक, बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट रविवार को साइकिल चलाते समय चोट लग गई और इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि दाएं हाथ का यह खिलाड़ी पिछले पांच सीज़न में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42.51 की औसत से 3061 रन बनाए हैं, अब उनके चोटिल होने से टीम को झटका लगा है.

कप्तान बोले- मैं बहुत हैरान हूं
बैनक्राफ्ट के गंभीर चोट लगने से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान सैम व्हाइटमैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत हैरान हूं कि उनके चोट लगी है, लेकिन इसके साथ ही खुश भी हूं कि वह तेजी से अपनी चोट से उभर रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वह काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी. मुझे पता है कि वह इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद भी वह हर वक्त टीम का हौसला बढ़ाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?