Home खेल विनेश फोगाट मामले पर सस्पेंस बरकरार, CAS ने बताया अब किस दिन सुनाएगा फैसला ?

विनेश फोगाट मामले पर सस्पेंस बरकरार, CAS ने बताया अब किस दिन सुनाएगा फैसला ?

by Rashmi Rani 14 August 2024, 7:49 AM IST (Updated 19 July 2025, 3:46 PM IST)
14 August 2024, 7:49 AM IST (Updated 19 July 2025, 3:46 PM IST)
विनेश फोगाट मामले पर सस्पेंस बरकरार, CAS अब इस दिन सुनाएगा अपना फैसला

Vinesh Phogat appeal to CAS: CAS ने रेसलर विनेश फोगाट मामले पर 16 अगस्त तक फैसले को टाल दिया है. इस मामले में 9 अगस्त को सुनवाई हुई थी.

14 August, 2024

Vinesh Phogat appeal to CAS: रेसलर विनेश फोगाट को लेकर मंगलवार को फैसला आना था. सभी देशवासियों को इस फैसले का इंतजार भी था, लेकिन अब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्टस (CAS) ने इस मामले पर 16 अगस्त तक फैसले को टाल दिया है. विनेश फोगाट की ओर से की गई अपील में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में लोपेज के साथ उन्हें भी जॉइंट सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की गई है. इस मामले में 9 अगस्त को सुनवाई हुई, लेकिन फैसले को लेकर पहले यह कहा गया कि 10 अगस्त को आएगा, लेकिन फिर इसका भी समय बढ़ा दिया गया था.

IOA ने क्या कहा ?

आईओए ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि CAS के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने विनेश फोगट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मामल में 16 अगस्त, 2024 को शाम 6 बजे तक समय बढ़ाने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही यह भी कहा कि आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के साथ तय जूम मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है.

क्या है विनेश फोगाट की मांग ?

विनेश फोगाट की तरफ से की गई अपील में लोपेज के साथ उन्हें भी जॉइंट सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की गई है. विनेश फोगाट का कहना है कि मंगलवार(6 अगस्त) जब मुकाबला हुआ था तो उस दौरान उनका वजन निर्धारित 50 किलो सीमा के अंदर था.इसलिए उन्हें सिल्वर मेडल दिए जाए. बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले 50 किलो वेट कैटेगरी से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई करार दिया गया था.

यह भी पढ़ें- खेल समाचार, Latest Sports News In Hindi, स्पोर्ट्स की ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?