Home खेल ‘खिलाड़ी इस बारे में फैसला नहीं लेते…’ पाक कप्तान सलमान अली आगा ने दी पहली प्रतिक्रिया; कही ये बात

‘खिलाड़ी इस बारे में फैसला नहीं लेते…’ पाक कप्तान सलमान अली आगा ने दी पहली प्रतिक्रिया; कही ये बात

by Sachin Kumar 2 February 2026, 5:34 PM IST (Updated 24 February 2026, 4:43 PM IST)
2 February 2026, 5:34 PM IST (Updated 24 February 2026, 4:43 PM IST)
T20 World Cup Ind vs Pak Salman Ali Agha

T20 World Cup: पाकिस्तान ने जब से भारत के खिलाफ मुकाबले में खेलने से मना कर दिया है, तब से एक नई बहस शुरू हो गई है. इसी बीच पाक कप्तान ने कहा कि ये हमारा फैसला नहीं है.

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप शुरू होने में अब पांच दिन बचे हैं और इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत का हर एक फैंस इंतजार कर रहा है. इसी बीच पीसीबी अध्यक्ष के बयान से एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं. पाकिस्तान ने एलान कर दिया है कि वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच में उपस्थित नहीं होगा. इस पर पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप में नहीं खेलने को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी. बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान नहीं खेलेगी.

श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम

15 फरवरी को होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा. इसी बीच पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मैच का बहिष्कार करेगा. वहीं, भारतीय टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों का पालन करेगी और इस मैच को खेलने के लिए श्रीलंका भी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, भारत इस मैच के लिए अभ्यास करेगा और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा. वहीं, टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान में भी मौजूद रहेंगे और उनकी कोशिश होगी कि रेफरी इस मैच को रद्द करें.

सरकार के फैसले का पालन करेंगे : पाक कप्तान

भारत के खिलाफ नहीं खेलने को लेकर पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि खिलाड़ी इस बारे में कोई फैसला नहीं ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार के निर्देश का पालन करेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में आगा ने कहा कि हम विश्व कप में खेलने के लिए जा रहे हैं और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं. साथ ही इस मामले में हमारी सरकार और PCB जो कुछ भी कहेगी हम उसका पालन करेंगे.

पाक की हरकर से नाखुश ICC

पाकिस्तान ने जब से टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया तब से ICC खुश नहीं है. ICC ने पाकिस्तान के रवैये पर कहा कि अभी तक पीसीबी की तरफ आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है. लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना वैश्विक खेल इवेंट के लिए सही नहीं है जहां पर सभी क्वालीफाई करने वाली टीम समान शर्तों पर खेलते हैं. आपको बताते चलें कि इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान को संभावित आईसीसी दंड और पेनाल्टी के बारे में चेताया. उन्होंने कहा कि ICC ने हाइब्रिड मॉडल इसलिए बनाया ताकि भारत और पाकिस्तान एक वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल हो सके. साथ ही ये मेगा टूर्नामेंट में किसी तरह की समस्या न आए. गावस्कार ने बताया कि अगर पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ नहीं खेलना का ठोस कारण नहीं होता है तो आईसीसी बोर्ड उन पर सख्त कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें- PAK के मैच बहिष्कार वाले बयान पर सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा! बोले- वह यूटर्न मारने में एक्सपर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?