Home Latest News & Updates Stock Market में मामूली तेजी, Realty और Metal शेयरों में चमक; IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

Stock Market में मामूली तेजी, Realty और Metal शेयरों में चमक; IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

by Preeti Pal 18 September 2026, 11:59 AM IST
18 September 2026, 11:59 AM IST
Stock Market में मामूली तेजी, Realty और Metal शेयरों में चमक; IT स्टॉक्स ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ की. कारोबार के शुरुआती घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में नजर आए. हालांकि, तेजी बहुत टिकी नहीं, लेकिन बाजार का मूड पॉजिटिव दिखाई दिया. रियल्टी, कैपिटल गुड्स, सर्विसेज और मेटल शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. वहीं, IT सेक्टर में भारी बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई. सुबह करीब 10:44 बजे सेंसेक्स 111 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 74,426 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 34 अंक या 0.15 फीसदी चढ़कर 23,305 के आसपास बना हुआ था. यानी निफ्टी ने 23,300 के अहम स्तर को फिलहाल संभाल रखा है. आज 2,325 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, 1,208 शेयरों में गिरावट थी.

रिएलिटी और मेटल में खरीदारी

शुक्रवार के कारोबार में रियल्टी सेक्टर निवेशकों का पसंदीदा नजर आया. BSE रिएलिटी इंडेक्स में करीब 1.41 फीसदी की तेजी रही. वहीं, निफ्टी रिएलिटी इंडेक्स 1.71 फीसदी तक चढ़ गया. मेटल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी मेटल्स करीब 1.18 फीसदी मजबूत हुआ. कैपिटल गुड्स में 1.27 फीसदी और सर्विसेज सेक्टर में 1.25 फीसदी की तेजी रही. वहीं, ऑयल एंड ऑयल एंड गेस में 0.73 फीसदी और मेटल में 0.89 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई. मीडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा. छोटे शेयरों ने एक बार फिर बड़े इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया. निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 1.11 फीसदी चढ़ा. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.59 फीसदी की तेजी रही. इंडिया विक्स करीब 1.95 फीसदी गिरकर 12.05 पर आ गया.

IT सेक्टर ने बढ़ाया दबाव

जहां रियल्टी और मेटल शेयरों में रौनक थी, वहीं IT सेक्टर में तस्वीर बिल्कुल उलट रही. निफ्टी IT इंडेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 1.79 फीसदी नीचे आ गया. बाद में गिरावट 1 फीसदी से ज्यादा बनी रही. दिग्गज IT कंपनी TCS करीब 2.74 फीसदी टूटकर 2,135.80 रुपये पर पहुंच गई. टेक महिंद्रा करीब 1.89 फीसदी नीचे आया. इसके अलावा इन्फोसिस में 1.09 फीसदी और HCL टेक्नोलॉजीज़ में 0.71 फीसदी की कमजोरी दिखी. कोफोर्ज भी करीब 2 फीसदी नीचे रहा. AI से जुड़ी कंपनियों में अमेरिका में रातोंरात आई कमजोरी का असर भारतीय IT शेयरों पर भी देखने को मिला. सेक्टोरल इंडेक्स में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज़ को छोड़कर लगभग सभी शेयर लाल निशान में नजर आए.

Tata Group में बड़ा फैसला! चंद्रशेखरन पर फिर भरोसा, अगले 5 वर्ष संभालेंगे Tata Sons की कमान

इन शेयरों में तेजी

कुछ खास शेयरों में निवेशकों की खरीदारी ने बाजार का ध्यान खींचा. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी करीब 2.06 फीसदी चढ़कर 500.60 रुपये पर पहुंचा. कोचीन शिपयार्ड में 2.30 फीसदी की तेजी रही और शेयर 1,365 रुपये तक पहुंच गया. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स करीब 2.67 फीसदी बढ़कर 2,269 रुपये पर कारोबार करता दिखा. JSW इंफ्रास्ट्रक्चर में 2.11 फीसदी की तेजी आई और शेयर 333.55 रुपये तक पहुंच गया. अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 2.10 फीसदी मजबूत होकर 1,300.90 रुपये पर पहुंचा. हिंदुस्तान जिंक में भी 2.18 फीसदी की तेजी रही. भारत फोर्ज में भी 2.14 फीसदी की बढ़त रही. ग्लोबल हेल्थ के शेयर करीब 2.01 फीसदी ऊपर रहे. निफ्टी के गेनर्स में शाश्वत करीब 1.94 फीसदी चढ़ा. JSW स्टील में 1.64 फीसदी और श्रीराम फाइनेंस में 1.40 फीसदी की तेजी रही.

कच्चे तेल में नरमी

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. कच्चा तेल करीब 1 फीसदी फिसलकर 103.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. तेल की कीमतों में नरमी भारतीय बाजार के लिए थोड़ी राहत की खबर है. महंगा क्रूड भारत के इम्पोर्ट बिल, महंगाई और कंपनियों के प्रोफिट मार्जिन पर दबाव डाल सकता है. हालांकि, करीब 100 डॉलर प्रति बैरल का तेल अभी भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. मिडिल ईस्ट तनाव भी बाजार के लिए बड़ा रिस्क फेक्टर बना हुआ है. तेल की कीमतों में नरमी का असर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर सकारात्मक दिखा. BPCL, IOC और HPCL में मामूली बढ़त रही. वहीं, ONGC और ऑयल इंडिया में कमजोरी जारी रही.

FIIs की बिकवाली का असर

बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली अभी भी चुनौती बनी हुई है. 17 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने भारतीय कैश मार्केट में 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके उलट घरेलू निवेशकों ने 3,617.75 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यानी विदेशी निवेशकों की बिकवाली के सामने घरेलू संस्थागत निवेशक फिलहाल बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं.

ग्लोबल मार्केट का सहारा

भारतीय बाजार को ग्लोबल संकेतों से भी कुछ राहत मिली. गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. नैस्डैक कम्पोजिट करीब 1.69 फीसदी चढ़ा, S&P 500 में 1.14 फीसदी की तेजी रही और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.62 फीसदी मजबूत हुआ. तेल की कीमतों में नरमी और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से अमेरिकी बाजारों का मूड सुधरा. एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को खरीदारी का माहौल रहा. जापान का निक्की करीब 0.9 फीसदी और साउथ कोरिया का कोस्पी करीब 2 फीसदी चढ़ा. जापान को छोड़कर MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स भी करीब 0.55 फीसदी ऊपर रहा.

Stock Market में उठापटक के बीच Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों पर दबाव तो मेटल और ऑटो में चमक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?