Home मनोरंजन Made in India: A Titan Story के बाद अब आएगी The Tatas! टाटा फैमिली की विरासत पर बनेगी नई सीरीज

Made in India: A Titan Story के बाद अब आएगी The Tatas! टाटा फैमिली की विरासत पर बनेगी नई सीरीज

by Preeti Pal 8 July 2026, 4:43 PM IST
8 July 2026, 4:43 PM IST
Made in India a Titan Story के बाद अब आएगी The Tatas! टाटा फैमिली की विरासत पर बनेगी नई वेब सीरीज

The Tatas: भारत के सबसे सम्मानित बिजनेस घरानों में से एक टाटा परिवार की इंस्पायरिंग कहानी अब जल्द ही वेब सीरीज बनकर सामने आने वाली है. ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ को मिली शानदार सक्सेस के बाद टी-सीरीज फिल्म्स और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. इस नई मल्टी-सीजन प्रीमियम ड्रामा सीरीज का नाम होगा ‘द टाटाज’. ये सिर्फ एक बिजनेस फैमिली की कहानी नहीं बल्कि मॉर्डन इंडिया की मेंकिंग की जर्नी को भी स्क्रीन पर दिखाएगी.

बुक पर होगी बेस्ड

ये वेब सीरीज फेमस राइटर गिरीश कुबेर की पॉपुलर बुक ‘द टाटाजः हाओ ए फैमिली बिल्ट ए बिजनेस एंड नेशन’ पर बेस्ड होगी. इस किताब को गाजा कैपिटल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. मेकर्स का कहना है कि ये सीरीज कॉर्पोरेट दुनिया की सिंपल कहानी नहीं होगी, बल्कि उन लोगों की पर्सनल लाइफ, स्ट्रगल, ड्रीम्स और फैसलों को भी दिखाएगी, जिन्होंने भारत के इंडस्ट्रियल और सोशल प्रोग्रेस की दिशा बदल दी.

चार पीढ़ियों की कहानी

‘द टाटाज’ की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इसमें टाटा परिवार की चार अलग-अलग पीढ़ियों की जर्नी दिखाई जाएगी. हर पीढ़ी ने भारत के विकास में अपना अलग योगदान दिया. यही इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत बनने वाली है.

पहली पीढ़ी: जमशेदजी टाटा का सपना

सीरीज की शुरुआत होगी जमशेदजी नुसरवानजी टाटा से, जिन्हें टाटा ग्रुप का फाउंडर कहते हैं. उन्होंने ऐसे टाइम में भारत के इंडस्ट्रियल विकास का सपना देखा, जब देश ब्रिटिश शासन का गुलाम था. उनके विजन की बदौलत टाटा स्टील की नींव रखी गई, जिसने एशिया का पहला इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट स्थापित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने भारत को दुनिया के बेहतरीन होटलों में गिने जाने वाले ताज महल पैलेस होटल की सौगात भी दी. एजुकेशन और साइंस के सेक्टर में उनका कॉन्ट्रिब्यूशन भी शानदार रहा.

Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj हटाने पर मचा बवाल, कंट्रोवर्सी के बाद अब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दूसरी पीढ़ी ने संभाली विरासत

जमशेदजी के बाद सर दोराबजी टाटा, सर रतन टाटा और लेडी मेहरबाई टाटा ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया. इस दौर में टाटा स्टील को मजबूत बनाने के लिए कई चैलेंज आए. इसके साथ ही टाटा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई. इसी टाइम टाटा ट्रस्ट्स की स्थापना भी हुई, जिसने भारत में फिलैंथ्रॉपी की नई मिसाल कायम की.

जेआरडी टाटा ने भरी उड़ान

सीरीज का तीसरा चैप्टर जे.आर.डी. टाटा पर बेस होगा, जिन्हें भारत के सबसे विजनरी इंडस्ट्रियलिस्ट्स में गिना जाता था. उन्होंने भारत में टाटा एयरलाइंस शुरू की, जो आगे चलकर एयर इंडिया बनी. ट्रांसपोर्ट सेक्टर को मजबूत करने के लिए उन्होंने टेल्को (अब टाटा मोटर्स) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. इतना ही नहीं, उन्होंने 1968 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की शुरुआत करके भारत को आईटी क्रांति का हिस्सा बनाने में बड़ा रोल निभाया.

रतन टाटा की सोच

सीरीज का लास्ट और सबसे इमोशनल हिस्सा होगा रतन नवल टाटा की कहानी. उनकी लीडरशिप में टाटा ग्रुप ने भारत से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई. उनके दौर में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण हुए और टाटा ग्रुप ग्लोबल बिजनेस वर्ल्ड का बड़ा नाम बन गया. वहीं टाइटन जैसे ब्रांड ने भारतीय लाइफस्टाइल और मार्केट में नई क्रांति ला दी.

‘मेड इन इंडिया’ की सक्सेस

‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ को ऑडियन्स ने काफी पसंद किया था. इसी सक्सेस ने मेकर्स को टाटा फैमिली की पूरी कहानी को बड़े लेवल पर बनाने का कॉन्फिडेंस दिया. टी-सीरीज फिल्म्स के मालिक भूषण कुमार ने कहा कि कुछ फैमिली सिर्फ बिजनेस नहीं बनाती, बल्कि ऑर्गेनाइजेशन और हिस्ट्री भी क्रिएट करती हैं. उनके मुताबिक टाटा परिवार ने मॉर्डन इंडिया की सोच को शेप देने में बड़ा रोल प्ले किया है. ये सीरीज इसी इंस्पायरिंग जर्नी को दुनिया के सामने लाना चाहती है.

शुरू हुआ स्टोरी पर काम

फिलहाल इस सीरीज की स्क्रिप्ट पर स्पीड से काम चल रहा है. मेकर्स जल्द ही इसके डायरेक्टर और एक्टर्स की अनाउंसमेंट भी करेंगे. माना जा रहा है कि ये वेब सीरीज इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल ऑडियन्स को भी ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. आज के दौर में बायोग्राफिकल और रियल लाइफ ड्रामा को दुनियाभर के OTT प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में ‘द टाटाज’ इंडियन कंटेंट को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी सीरीज साबित हो सकती है.

Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का कानूनी संकट! रिलीज से पहले हाईकोर्ट पहुंचा मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?