Home मनोरंजन भारत में Spider Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड

भारत में Spider Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड

by Preeti Pal 10 August 2026, 5:53 PM IST
10 August 2026, 5:53 PM IST
भारत में Spider-Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड

Spider Man Brand New Day Collection: भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए साल 2026 अब तक काफी अच्छा रहा है. इस शानदार प्रदर्शन में स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड मूवी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में ये रिकॉर्ड बनाना स्पाइडर मैन के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था. अब इस फिल्म ने जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर को पीछे छोड़ दिया है. यानी भारत में स्पाइडर-मैन की लोकप्रियता एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रही है.

52.8 मिलियन डॉलर की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने वीकेंड पर करीब 10.6 मिलियन डॉलर कमाए. अब इसकी कुल कमाई लगभग 52.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. सिर्फ भारत में ही इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वैसे, फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, यानी ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले. फिलहाल स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही राज कर रही है. हालांकि, आने वाले वीकेंड में सनी देओल की बटवारा 1947 और इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि स्पाइडर मैन की रफ्तार कितनी बरकरार रहती है.

OTT पर इस हफ्ते होगा धमाल! Cocktail 2 से Reacher 4 तक, ये नई फिल्में और सीरीज करेंगी आपका इंतज़ार

हॉलीवुड के लिए 2026

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे अकेली हॉलीवुड फिल्म नहीं है जिसने इस साल भारतीय दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने भी भारत में अच्छा कलेक्शन किया. नोलन की ये फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. इसके अलावा मई में रिलीज हुई ऑब्सेशन ने भी भारत में 1 अरब रुपये यानी करीब 10 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया. आमतौर पर भारत में हॉलीवुड और दूसरी विदेशी फिल्मों की बाजार हिस्सेदारी करीब 10 से 15 प्रतिशत के बीच रहती है. यानी भारतीय फिल्मों का दबदबा ज्यादा है. 2025 में इंटरनेशनल फिल्मों की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत रही थी. वहीं, अवतार: फायर एंड ऐश सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी थी. इसके मुकाबले 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर थी, जिसने करीब 104.8 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

बदला बॉक्स ऑफिस का मूड

2026 के पहले 6 महीने भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए उम्मीदों से भरे रहे. जनवरी से जून के बीच देश में फिल्मों की कुल कमाई करीब 661.66 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6,398 करोड़ रुपये रही. ये कोविड के बाद किसी भी साल की पहली छमाही में सबसे ज्यादा कमाई है. वैसे, आने वाले महीनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है. यश स्टारर टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है.वहीं, रामायण : पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर आ रही है. अब ये फिल्में भी इंडियन बॉक्स ऑफिस का लेवल उठाने का दम रखती हैं. फिलहाल, स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने ग्लोबल लेवल पर भी जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है. फिल्म ने 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ चुकी है.

आपके लिए ढूंढ़ लाए 5 बेस्ट K-Drama, बिंज वॉच के लिए अभी करें लिस्ट में शामिल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?