Home मनोरंजन Bigg Boss OTT 3 Winner: जनता को कुबूल सना मकबूल! रैपर नैजी रहे खाली हाथ; एक्ट्रेस को मिला लाखों का इनाम

Bigg Boss OTT 3 Winner: जनता को कुबूल सना मकबूल! रैपर नैजी रहे खाली हाथ; एक्ट्रेस को मिला लाखों का इनाम

by Preeti Pal 3 August 2024, 10:39 AM IST (Updated 21 August 2025, 11:03 AM IST)
3 August 2024, 10:39 AM IST (Updated 21 August 2025, 11:03 AM IST)
Bigg Boss OTT 3 Winner: जनता को कुबूल सना मकबूल, रैपर नैजी रहे खाली हाथ; एक्ट्रेस को मिला लाखों का इनाम

Bigg Boss OTT 3 Winner: शुक्रवार की रात ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले हुआ. इस दौरान होस्ट अनिल कपूर ने विनर की अनाउंसमेंट की.

03 August, 2024

Bigg Boss OTT 3 Winner: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) के शानदार ग्रैंड फिनाले में शुक्रवार रात को सना मकबूल (Sana Makbul) को विजेता का ताज पहनाया गया. रिएलिटी शो के होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने फिनाले में सना को विनर घोषित किया. सना ने रैपर नैजी (Naezy) को पीछे छोड़कर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शानदार ट्रॉफी अपने नाम की. एक्ट्रेस को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये का इनाम भी मिला.

भावुक हुईं सना मकबूल

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट अनिल कपूर ने टॉप दो फाइनलिस्ट, नैजी और सना मकबूल को मंच पर बुलाया. आपको बता दें कि दोनों ही इस सीजन के सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे. वहीं, अनिल कपूर ने सना मकबूल को सीजन 3 की विनर अनाउंस किया. इसके बाद वह काफी भावुक हुईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी जीत रैपर नैजी को समर्पित करते हुए कहा, ‘नैजी को मुझ पर भरोसा था. सना ने इशारे में अनिल कपूर से यह भी पूछा कि क्या वह अपनी ट्रॉफी नैजी के साथ शेयर कर सकती हैं?’ आपको बता दें इस पूरे सीजन में नैजी ने सना को सपोर्ट किया.

सितारों से सजी रही शाम

सना की जीत का दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के होस्ट अनिल कपूर के साथ-साथ शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी सना मकबूल को जीत की बधाई दी. शो का ग्रैंड फिनाले सितारों से सजा रहा. इस प्रोग्राम में फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की स्टारकास्ट भी पहुंची. राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के स्पेशल अपीयरेंस ने ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने का काम किया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?