Home मनोरंजन Ranveer Singh तोड़ेंगे बाहुबली और जवान का रिकॉर्ड! Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग की कमाई उड़ा देगी होश

Ranveer Singh तोड़ेंगे बाहुबली और जवान का रिकॉर्ड! Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग की कमाई उड़ा देगी होश

by Preeti Pal
0 comment
Ranveer Singh तोड़ेंगे बाहुबली और जवान का रिकॉर्ड! Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग की कमाई उड़ा देगी होश

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उम्मीद है कि ये शाहरुख खान और प्रभास की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

18 March, 2026

बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी हो चुकी है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही इसने जो हलचल मचाई है, उसने फैंस और क्रिटिक्स की रातों की नींद उड़ा दी है. पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद, पार्ट 2 को लेकर जो दीवानगी दिख रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म पुराने सारे रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर देगी.

एडवांस बुकिंग

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े किसी सुनामी से कम नहीं हैं. बुधवार शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाले पेड प्रिव्यू के लिए ही 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के कमल ज्ञानचंदानी के मुताबिक, कोविड के बाद ऐसी दीवानगी पहले कभी नहीं देखी गई. अकेले पेड प्रिव्यू, जो कि एक वर्किंग डे यानी बुधवार को है, से ही 45 से 50 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन सकती है जो सिर्फ हिंदी बेल्ट से 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करेगी. इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन की कमाई अलग होगी. हालांकि, रणवीर सिंह की इस फिल्म के सामने कई बड़े चैलेंज हैं. दरअसल, इसे पेड प्रिव्यू के मामले में पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ (23 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ना है. वहीं ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (66 करोड़) का रिकॉर्ड भी सामने खड़ा है. वैसे, अगर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होती है, तो ये ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी पैन-इंडिया फिल्मों की लीग में खड़ी हो जाएगी.

यह भी पढ़ेंःनोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चूनर तेरी’ पर बवाल, अश्लील लिरिक्स पर FIR, गृहमंत्री शाह को भी भेजी गई कॉपी

‘डीडीएलजे’ पर भी असर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज इस कदर है कि मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में रात के 2:15 बजे और सुबह 3:15 बजे के शो रखे गए हैं. मुंबई के आइकॉनिक ‘मराठा मंदिर’ सिनेमाहॉल में भी इस फिल्म का असर दिखा है. पिछले तीन दशकों से सुबह 11:30 बजे चलने वाले ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) के शो का टाइम बदलकर सुबह 10:00 बजे कर दिया गया है, ताकि ‘धुरंधर 2’ के लिए दिन में तीन शो की जगह बनाई जा सके.

Ranveer Singh
Ranveer Singh

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सुनामी

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म का कंपैरिजन ‘शोले’ और ‘बाहुबली 2’ के क्रेज से की है. उन्होंने कहा कि, जैसे लोग ये जानना चाहते थे कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, वैसे ही अब हर कोई धुरंधर की बाकी कहानी को देखना चाहता है. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक तूफान है जिसे संभालना मुश्किल है. इसके अलावा डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हैरानी नहीं होगी अगर ये फिल्म एक ही दिन में 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ले. फिल्म की लेंथ ज्यादा होने के बावजूद ऑडियन्स की एक्साइटमेंट कम नहीं हो रही है.

स्टार कास्ट

ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के प्रोडक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ‘जकीरत सिंह रंगी’ के किरदार में हैं, जो पाकिस्तान के अंदर ‘हमजा अली मजारी’ बनकर एक मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में जकीरत के हमजा बनने के सफर और कराची अंडरवर्ल्ड में उसके बढ़ते कद को दिखाया गया है. फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स फिर नजर आएंगे. वैसे, ये कहना गलत नहीं है कि ‘धुरंधर 2’ के रूप में इन्वेस्टर्स के हाथ एक सोने की खान लग गई है.

News Source: PTI 

यह भी पढ़ेंः मिशन Dhurandhar रीकैप, हमजा के खूनी खेल की वो 5 बातें, जो पार्ट 2 की कहानी पलट देंगी!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?