Home मनोरंजन Toxic हुई पोस्टपोन, अब अकेले मैदान मारेंगे Ranveer Singh, 15 दिन पहले ही Dhurandhar 2 ने मारी बाज़ी

Toxic हुई पोस्टपोन, अब अकेले मैदान मारेंगे Ranveer Singh, 15 दिन पहले ही Dhurandhar 2 ने मारी बाज़ी

by Preeti Pal
0 comment
Toxic हुई पोस्टपोन, अब अकेले मैदान मारेंगे Ranveer Singh, 15 दिन पहले ही Dhurandhar 2 ने मारी बाज़ी

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा जमाने की तैयारी में हैं. अब यश की टॉक्सिक भी पोस्टपोन हो चुकी है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ अकेले ही थिएटर्स में राज करेगी.

05 March, 2026

बॉक्स ऑफिस पर अब सिर्फ एक ही नाम सुनाई दे रहा है और वो है ‘धुरंधर 2’. रणवीर सिंह की इस मचअवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ने रिलीज से दो हफ्ते पहले ही सात समंदर पार अमेरिका में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज हो गई है. दरअसल, आदित्य धर की इस फिल्म ने अमेरिका में रिलीज़ से पहले ही 100,000 डॉलर का बिजनेस कर लिया है, जो कि फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरुआत का क्लियर हिंट है.

dhurandhar
dhurandhar

मैदान में अकेले रणवीर

रणवीर सिंह के लिए रास्ते अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं. दरअसल, पहले 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश होने वाला था क्योंकि साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी उसी दिन रिलीज होनी थी. फैंस इस टक्कर को ‘धुरॉक्सिक’ का नाम भी दे चुके थे. लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने दुनिया भर में चल रही वॉर के हालात को देखते हुए अपनी फिल्म की रिलीज जून तक टाल दी है. इस फैसले ने ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज का बड़ा गिफ्ट दे दिया है. अब मार्च के महीने में कोई और बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आसपास नहीं है, जिसका सीधा फायदा रणवीर सिंह की फिल्म को मिलेगा.

यह भी पढ़ेंःRanveer Singh का खौफनाक अवतार देख Yami Gautam के निकले आंसू, रिलीज़ से पहले दिया Dhurandhar 2 का रिव्यू

खतरे में एनिमल का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को चैलेंज कर रही है. रणबीर की ‘एनिमल’ ने साल 2023 में अमेरिकी प्रीमियर से 1.2 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो एक रिकॉर्ड है. वहीं, फिलहाल जिस तरह से ‘धुरंधर 2’ की प्री-सेल्स बढ़ रही है, उसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अकेले प्रीमियर से ही 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म के पहले पार्ट ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करके ‘बाहुबली 2’ जैसी पैन इंडिया फिल्म को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, अब पार्ट 2 उसी इतिहास को दोहराने की राह पर है.

Dhurandhar
Dhurandhar

पुराने खिलाड़ी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने ‘हमजा उर्फ जसकीरत’ के कैरेक्टर में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी तगड़ी है. आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे मंझे हुए एक्टर्स इस थ्रिलर में जान फूंकते नजर आएंगे. इतना ही नहीं, अक्षय खन्ना का कैमियो फिल्म में चार चांद लगाने के लिए तैयार है. वैसे ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस कलेक्शन के बाद रणवीर की ‘धुरंधर’ हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले वीकेंड में ही 150 से 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. सोलो रिलीज और तगड़ी एडवांस बुकिंग ने इसे पहले ही विनर बना दिया है.

यह भी पढ़ेंः परिवार संग दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता, कहा- धमाके से यहां खिड़की-दरवाजे हिलते हैं, यह बहुत डरावना है

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?