Home मनोरंजन CBI के सामने क्या सबूत रखेंगे Disha के पिता Satish Salian? 500 करोड़ की मानहानि पर भी घमासान

CBI के सामने क्या सबूत रखेंगे Disha के पिता Satish Salian? 500 करोड़ की मानहानि पर भी घमासान

by Preeti Pal 24 September 2026, 1:32 PM IST
24 September 2026, 1:32 PM IST
CBI के सामने क्या सबूत रखेंगे Disha के पिता Satish Salian? 500 करोड़ की मानहानि पर भी घमासान

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस एक बार फिर सुर्खियों में है. गुरुवार को दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अपने वकील के साथ मुंबई CBI ऑफिस पहुंचकर मामले से जुड़े अहम सबूत सौंपने वाले हैं. सतीश सालियान की तरफ से अधिकारियों को जल्द से जल्द पूछताछ के लिए बुलाने और जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किए जाने की भी बात सामने आई है. ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दिशा सालियान मामले को लेकर सतीश सालियान और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के बीच कानूनी विवाद भी तेज हो गया है.

क्या सबूत रखेंगे दिशा के पिता?

सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत के मामले में दोबारा जांच की मांग की थी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सितंबर की शुरुआत में CBI को FIR दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया था. अदालत ने ये भी कहा था कि जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जाए. साथी ही किसी व्यक्ति को आरोपी तभी माना जाए, जब जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त आधार सामने आएं. अब सतीश सालियान की तरफ से CBI को कुछ ऐसे दस्तावेज और सबूत सौंपे जाने की बात कही गई है, जिन्हें वो मामले की जांच के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं.

जिस बेटी पर मां को नहीं था भरोसा, उसी Rani Mukerji ने बॉलीवुड में मचा दिया तहलका!

500 करोड़ की मानहानि

दूसरी तरफ सतीश सालियान और आदित्य ठाकरे के बीच 500 करोड़ रुपये की मानहानि का विवाद भी चर्चा में है. सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस भेजकर माफी और 500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. अब आदित्य ठाकरे ने इस नोटिस का जवाब देते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि जिन सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाया गया है, उनमें सतीश सालियान का नाम तक नहीं लिया गया था. उन्होंने न तो माफी मांगने और न ही पोस्ट वापस लेने या मुआवजा देने की बात स्वीकार की है. ठाकरे के वकील की तरफ से ये भी तर्क दिया गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट के शब्दों को अलग-अलग घटनाओं, मीडिया रिपोर्टों और राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर मानहानि का आधार नहीं बनाया जा सकता.

कहां से शुरू हुआ विवाद?

दिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी. शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया था. बाद में जांच में किसी तरह की साजिश या आपराधिक भूमिका के सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी. लेकिन सतीश सालियान ने मामले की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए नए सिरे से जांच की मांग की. इसी मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का रास्ता साफ किया. अब सबकी नजर CBI जांच पर है. सतीश सालियान की तरफ से सौंपे जाने वाले दस्तावेज और सबूत जांच में क्या नई दिशा देते हैं, ये आगे की कार्रवाई से साफ होगा. फिलहाल मामले में कानूनी लड़ाई और जांच, दोनों मोर्चों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Source: ANI

National Film Awards में सितारों का जलवा! यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?