OTT Release: वीकेंड पर आप भी सुकून से घर पर टाइम बिताना चाहते हैं, तो आज आपके लिए कुछ नई फिल्मों और वेब सीरीज़ की एक लिस्ट लेकर आए हैं. इन्हें आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते है.
06 March, 2026
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो वीकेंड आते ही ‘क्या देखें’ की कन्फ्यूजन में फंस जाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. फरवरी का महीना ओटीटी लवर्स के लिए किसी दावत से कम नहीं रहा. नेटफ्लिक्स से लेकर अमेज़न प्राइम और जियो हॉटस्टार तक, हर प्लेटफॉर्म पर रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का तड़का लगा है. ऐसे में आज आपके लिए उन टॉप फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए है, जिन्होंने पिछले महीने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. इस वीकेंड आप भी इनका मजा ले सकते हैं.

कोहरा सीजन 2
नेटफ्लिक्स पर ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है. इस बार बरुण सोबती यानी एएसआई अमरपाल गरुंडी एक बहुत ही खौफनाक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए दलेरपुरा पहुंचे हैं. उनका सामना अपनी नई और कड़क बॉस धनवंत कौर यानी मोना सिंह से होता है. पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के बीच क्या ये जोड़ी कातिल को पकड़ पाएगी? ये जानने के लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं.

56 डेज़
अमेज़न प्राइम वीडियो पर ’56 डेज’ एक ऐसा एरोटिक थ्रिलर है जो सुपरमार्केट की एक मुलाकात से शुरू होता है. ओलिवर और सिएरा को प्यार होता है, लेकिन ठीक 56 दिन बाद ओलिवर के लग्जरी अपार्टमेंट में एक सड़ी-गली लाश मिलती है. ये लाश किसकी है? प्यार कैसे कत्ल में बदल गया? इन सवालों के जवाब आपको इस सीरीज में मिलेंगे.
यह भी पढ़ेंःNetflix पर स्क्रॉल करते-करते थक गए, तो ये 5 क्राइम थ्रिलर Web Series उड़ा देंगी आपकी नींद

द नाइट एजेंट सीजन 3
एक्शन के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘द नाइट एजेंट’ का तीसरा सीजन आ चुका है. पीटर सदरलैंड इस बार इस्तांबुल की गलियों में एक एजेंट का पीछा कर रहे हैं. भ्रष्टाचार और पॉलिटिक्स के बीच बुनी गई ये कहानी आपको एक पल के लिए भी पलक झपकने का मौका नहीं देगी.

द कॉन्जुरिंग- लास्ट राइट्स
हॉरर फिल्मों के दीवाने ‘द कॉन्जुरिंग’ फ्रैंचाइजी की इस आखिरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म में एड और लोरेन वारेन एक ऐसी फैमिली को बचाते नजर आते हैं, जिस पर एक शापित आईने के जरिए शैतानी हमला हो रहा है. सच्ची घटनाओं पर बेस्ड ये फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

केनेडी
अनुराग कश्यप की ये नियो-नोइर क्राइम थ्रिलर ज़ी5 पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी उदय शेट्टी के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया की नजरों में मर चुका है लेकिन रीयल में एक हिटमैन है. उसकी मुलाकात चार्ली यानी सनी लियोनी से होती है और यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है.

द आर्ट ऑफ सारा
अगर आप के-ड्रामा यानी कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स पर ‘द आर्ट ऑफ सारा’ जरूर देखें. ये सारा किम की कहानी है जिसने झूठ की बुनियाद पर अपनी नई पहचान बनाई है. जब सियोल में सारा जैसी दिखने वाली एक लाश मिलती है, तो शुरू होता है चूहे-बिल्ली का एक सस्पेंस भरा खेल.

एक्यूज्ड
नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘एक्यूज्ड’ में कोंकणा सेन शर्मा ने एक मशहूर डॉक्टर गीतिका सेन का किरदार निभाया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनका करियर और शादी सब दांव पर लग जाती है. ये एक झकझोर देने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है.
यह भी पढ़ेंः Toxic हुई पोस्टपोन, अब अकेले मैदान मारेंगे Ranveer Singh, 15 दिन पहले ही Dhurandhar 2 ने मारी बाज़ी
