Home मनोरंजन Kapil Sharma से लेकर सिद्धू पाजी तक, The Great Indian Kapil Show की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!

Kapil Sharma से लेकर सिद्धू पाजी तक, The Great Indian Kapil Show की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!

by Preeti Pal 28 September 2026, 5:39 PM IST
28 September 2026, 5:39 PM IST
Kapil Sharma से लेकर सिद्धू पाजी तक, The Great Indian Kapil Show के एक एपिसोड की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!

The Great Indian Kapil Show: जब टीवी या OTT पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शुरू होता है, तो हंसी-मजाक के साथ एक सवाल भी लोगों के मन में आता है, कि आखिर इस शो के स्टार्स एक एपिसोड के कितने पैसे लेते हैं? शो में कपिल शर्मा की कॉमेडी हो, नवजोत सिंह सिद्धू के शेरो शायरी वाला अंदाज हों या अर्चना पूरन सिंह की जोरदार हंसी, हर कलाकार की अपनी अलग पहचान है. अब सामने आई रिपोर्ट्स में इन सितारों की फीस भी चर्चा में है. हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि शो के मेकर्स या कलाकारों की तरफ से नहीं की गई है.

कपिल शर्मा

इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ा नाम शो के होस्ट कपिल शर्मा का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल को एक एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस मिलती है. यानी एक महीने की कमाई 20 करोड़ रुपये. वैसे, कपिल लंबे समय से अपनी कॉमेडी और खास अंदाज से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. शो की होस्टिंग के साथ उनकी क्रिएटिव भूमिका भी बताई जाती है. यही वजह है कि कपिल की फीस बाकी कलाकारों से काफी ज्यादा है.

नवजोत सिंह सिद्धू

कपिल शर्मा के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है नवजोत सिंह सिद्धू का. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में वापसी के बाद सिद्धू को 30 से 40 लाख रुपये पर एपिसोड मिलते हैं. सिद्धू की वापसी ने शो में पुराने दौर की यादें भी ताजा कर दी हैं. उनके वन लाइनर्स, शेर और ठहाके इस कॉमेडी शो के माहौल को अलग रंग देते हैं.

43 साल बाद भी दिल को छूता है Lata Mangeshkar का ये गाना, सुनाता है अधूरे प्यार की कहानी

सुनील ग्रोवर और अर्चना पूरन सिंह

सुनील ग्रोवर अपने अलग-अलग कॉमिक किरदारों के लिए मशहूर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब 25 लाख रुपये पर एपिसोड फील मिल रही है. वहीं, अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी से शो में चार चांद लगा देती हैं. उनकी जोरदार हंसी पर कपिल और बाकी कलाकार अक्सर मजाक करते नजर आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फीस करीब 10 लाख रुपये पर एपिसोड है.

कृष्णा, कीकू और राजीव

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की फीस भी करीब 10 लाख रुपये पर एपिसोड बताई गई है. वहीं, अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हंसाने वाले कीकू शारदा को करीब 7 लाख रुपये मिलने की रिपोर्ट है. वहीं, राजीव ठाकुर की फीस करीब 6 लाख रुपये पर एपिसोड बताई गई है. यानी कपिल के शो में सिर्फ पंचलाइन ही महंगी नहीं है, बल्कि हर किरदार की अपनी कीमत भी है. फिर भी इन सभी आंकड़ों को मीडिया रिपोर्ट्स में बताए गए अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए, क्योंकि उनकी ऑफिशियल फीस पब्लिक नहीं की गई है.

Ranbir Kapoor ने ‘रॉकस्टार’ से ‘एनिमल’ तक, हर बार बदला अंदाज; अब ‘राम’ बनकर दिखाएंगे सबसे बड़ा कमाल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?