New OTT Release: अप्रैल के महीने में कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो रही हैं. आज आपके लिए उन्हीं की एक लिस्ट लेकर आए हैं.
09 April, 2026
अगर आप भी इस गर्मी में घर बैठकर कुछ जबरदस्त देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए खुशियों का पिटारा लेकर आया है. दरअसल, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस महीने एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है. चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, डार्क कॉमेडी या फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन, इस लिस्ट में सबके लिए कुछ ना कुछ खास है. ऐसे में एक नजर उन रिलीज पर डालते हैं, जो इस महीने आपका वीकेंड सेट कर देंगी.

आउटकम
हॉलीवुड सुपरस्टार कीनू रीव्स एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा अलग है. ‘आउटकम’ एक डार्क कॉमेडी है जो रीफ हॉक नाम के एक ऐसे स्टार की कहानी है जिसका करियर ढलान पर है. कहानी में मोड़ तब आता है जब एक ब्लैकमेलर उनके पुराने वीडियो के जरिए उनकी इमेज खराब करने की धमकी देता है. अपनी इमेज बचाने के लिए रीफ अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और पुराने दोस्तों से मिलने निकलते हैं. आप इस फिल्म को 10 अप्रैल से एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. आपको इसमें कैमरून डियाज़ भी नजर आएंगी.

टोस्टर
राजकुमार राव अपनी हर फिल्म में कुछ अलग लेकर आते हैं और ‘टोस्टर’ भी वैसी ही एक कहानी है. ये एक ऐसे कंजूस आदमी की कहानी है जो एक पुराने टोस्टर को वापस पाने के चक्कर में मर्डर इन्वेस्टिगेशन और क्राइम के जाल में फंस जाता है. सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की जोड़ी नेटफ्लिक्स पर आपको हंसी के साथ-साथ सस्पेंस से भी भर देगी.
यह भी पढ़ेंःराजपाल यादव का मजाक उड़ाने पर बुरी तरह ट्रोल हुए सौरभ द्विवेदी, बचाव में उतरे सलमान, अब आया नया ट्विस्ट

मटका किंग
विजय वर्मा एक बार फिर एक दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. 1960 के दशक के मुंबई पर बेस्ड उनकी मटका किंग सीरीज बृज भट्टी की कहानी है. बृज एक सिंपल कपास के बिजनेसमैन थे जिसने सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते पूरे देश का ‘मटका किंग’ बन गए. अगर आपको अंडरवर्ल्ड और हाई-स्टेक ड्रामा पसंद है, तो इसे मिस न करें. इस सीरीज को आप 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

एपेक्स
क्या होगा जब एक पहाड़ों पर चढ़ने वाली एक्सपर्ट का सामना एक साइको किलर से हो जाए? चार्लीज़ थेरॉन इस सर्वाइवल थ्रिलर में साशा का रोल निभा रही हैं, जो शांति की तलाश में जंगल जाती हैं. लेकिन वहां उनका सामना बेन यानी टैरोन एगर्टन से होता है जो उन्हें मारना चाहता है. अब साशा को अपनी क्लाइम्बिंग स्किल्स का इस्तेमाल खुद को बचाने के लिए करना होगा. आप इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

द बॉयज सीजन 5
सुपरहीरोज की काली सच्चाई दिखाने वाली ये वेब सीरीज अपने आखिरी और सबसे खतरनाक मोड़ पर है. होमलैंडर अब और भी पावरफुल हो चुका है और उसने अमेरिका पर अपना दबदबा बना लिया है. दूसरी तरफ, कसाई सभी सुप्स को खत्म करने के लिए एक खतरनाक वायरस बनाने की तैयारी कर रहा है. द बॉयज का ये सीजन एक्शन और तबाही से भरपूर होने वाला है. आप इसे कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

थ्रैश
कुदरत का कहर और खूंखार शार्क, ‘थ्रैश’ की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक खतरनाक तूफान के बाद शहर में बाढ़ आ जाती है, लेकिन खतरा सिर्फ पानी से नहीं बल्कि उन शार्क से है जो लहरों के साथ शहर के अंदर आ गई हैं. सर्वाइवल लवर्स के लिए नेटफ्लिक्स की ये फिल्म परफेक्ट वॉच है. ये मूवी 10 अप्रैल से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो जाएगी.
यह भी पढ़ेंः Allu Arjun के जन्मदिन पर देखें उनकी 5 फिल्में, जिन्होंने पुष्पा स्टार को फ्लावर से बनाया फायर
