Home मनोरंजन OTT पर मनोरंजन का फुल पैकेज! इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

OTT पर मनोरंजन का फुल पैकेज! इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 28 September 2026, 12:49 PM IST
28 September 2026, 12:49 PM IST
OTT पर मनोरंजन का फुल पैकेज! इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

New OTT Release: अगर आप भी वीकेंड पर टीवी और मोबाइल के सामने बैठकर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT पर कंटेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. कहीं प्यार की कहानी है, तो कहीं सस्पेंस और थ्रिल, जबकि कुछ शो फैमिली और रिलेशनशिप की बात करते हैं. ऐसे में आप भी आने वाले वीकेंड के लिए अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लें.

ईस्ट ऑफ़ ईडन, नेटफ़्लिक्स

1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर ईस्ट ऑफ ईडन रिलीज होगी. ये फेमस राइटर जॉन स्टीनबेक के नोवल पर आधारित 7 एपिसोड की सीरीज है. कहानी परिवार, आपसी दुश्मनी, आजादी और पीढ़ियों से चले आ रहे तनाव पर है. फ़्लोरेंस प्यू इसमें लीड रोल में हैं.

दुपहिया सीज़न 2, अमेज़न प्राइम वीडियो

कॉमेडी ड्रामा दुपहिया का दूसरा सीजन भी 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. गांव में मोबाइल टावर लगने के बाद अजीब घटनाओं को लेकर लोगों में तरह-तरह की धारणाएं बनती हैं. दूसरी तरफ भूगोल इन्फ्लुएंसर बनने की राह पर है और रौशनी अपने SSC पेपर की तैयारी कर रही है. इंस्पेक्टर मिथिलेश को किसी गड़बड़ी का शक है और सबको 7 दिन में मामला सुलझाना है.

Aamir Khan को मिलेगा Screen Icon Award, 25 साल बाद फिर इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा ‘लगान’ का नाम!

लव, नेटफ्लिक्स

2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक कॉमेडी सीरीज #लव रिलीज होगी. तारा और मैथ्यू डेटिंग ऐप के जरिए एक 60 दिन के रिलेशनशिप चैलेंज में शामिल होते हैं. मकसद है य् पता लगाना कि प्यार में क्या ज्यादा जरूरी है. हालांकि, साथ रहते-रहते उनका एक्सपेरिमेंट खुद प्यार की कहानी में बदलने लगता है.

डूइंग लाइफ़, नेटफ़्लिक्स

टायलर पेरी की डूइंग लाइफ भी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. कहानी अनीका और कोरोसेल की है, जिनकी मुलाकात जेल में होती है. एक अजीब घटना के बाद दोनों के बीच रिश्ता बनता है, लेकिन परिवार और कोरोसेल का पुराना क्राइम रिकॉर्ड इस रिश्ते के सामने मुश्किलें खड़ी करता है.

पूजा मेरी जान, जी5

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म पूजा मेरी जान एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. कहानी पूजा पर लगे एक गंभीर आरोप और उसके खिलाफ चल रहे केस पर बनी है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सच और झूठ के बीच का फर्क साफ दिखने लगता है.

Devdas की कहानी नहीं हुई पुरानी, हर दौर में बदला अंदाज; जानें क्यों बार-बार बनी ये फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?