Home मनोरंजन Oscar Controversy: होस्ट को थप्पड़ मारने से भाई संग लिपलॉक तक, ऑस्कर की 4 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

Oscar Controversy: होस्ट को थप्पड़ मारने से भाई संग लिपलॉक तक, ऑस्कर की 4 बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

by Preeti Pal 13 March 2024, 11:45 AM IST (Updated 4 June 2025, 5:44 PM IST)
13 March 2024, 11:45 AM IST (Updated 4 June 2025, 5:44 PM IST)
oscar

Oscar 2024: हर साल ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन होता है। दुनिया भर से लोग इसमें भाग लेते हैं। लेकिन हर किसी के हिस्से में ये अवॉर्ड नहीं आता। वहीं, ऑस्कर्स अपनी कंट्रोवर्सीज को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। जानते हैं ऑस्कर्स से जुड़े विवाद…

13 March 2024

Oscar Controversy: ऑस्कर अवॉर्ड एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत बड़ा माना जाता है। जहां पिछले साल ऑस्कर्स में भारत की धूम रही तो इस बार हम इस अवॉर्ड को जीतने से चूक गए। वहीं, ऑस्कर जितना फेमस अवॉर्ड के लिए है उतना ही कंट्रोवर्सी से भी घिरा रहता है। ऐसे में आज जानते हैं ऑस्कर से जुड़े विवादों के बारे में…

जॉन सीना की न्यूड एंट्री

96वें ऑस्कर अवॉर्ड में WWE रेस्टलर और एक्टर जॉन सीना (John Cena) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, ऑस्कर के मंच पर जॉन सीना (John Cena) ने फिल्म ‘पीके’ (PK) के आमिर खान (Aamir Khan) की तरह एंट्री मारी। जॉन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए अवॉर्ड प्रेजेंट करने मंच पर बिना कपड़ों के ही आ गए। अब उनका न्यूड लुक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

ऑस्कर में सरकार का विरोध

साल 2021 के ऑस्कर के मंच पर फ्रेंच सरकार का विरोध करते हुए फ्रैंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने अपने कपड़े उतार दिए थे। एक्ट्रेस की बॉडी पर सरकार के विरोध में नारे लिखे हुए थे। ये विवाद काफी वक्त तक लाइमलाइट में रहा था।

होस्ट को मारा थप्पड़

ऑस्कर अवॉर्ड 2022 ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अचानक स्टेज पर ऑस्कर के होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस हरकत के लिए माफी भी मांग ली थी।

एंजेलिना जोली की किस

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने भी ऑस्कर में खूब लाइमलाइट लूटी थी। साल 2000 में एंजेलिना को फिल्म ‘गर्ल इंट्रप्टेड’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया था। तब एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपने भाई को किस किया। उनका लिपलॉक काफी चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?