Home मनोरंजन Meera Chopra: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मीरा बनीं दुल्हन, देखें शादी की तस्वीरें

Meera Chopra: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मीरा बनीं दुल्हन, देखें शादी की तस्वीरें

by Preeti Pal 13 March 2024, 12:59 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:57 PM IST)
13 March 2024, 12:59 PM IST (Updated 20 September 2025, 12:57 PM IST)
meera c

Meera Chopra wedding: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने जयपुर में रक्षित केजरीवाल संग फेरे लिए। मीरा की शादी से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

13 March 2024

Meera Chopra wedding Photo: मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) और रक्षित केजरीवाल (Rakshit Kejriwal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजिन सिस्टर की खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीरा का वेडिंग लुक लोगों को पसंद आ रहा है। अपनी शादी में पेस्टल रंग को छोड़कर मीरा ने लाल रंग का लहंगा चुना।

परिणीति से अलग लुक

कुछ महीने पहले ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रॉयल वेडिंग हुई थी। परिणीति ने अपनी शादी में आइ कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं, मीरा चोपड़ा ने अपनी कजिन प्रियंका की तरह ही लाल रंग का लहंगा पहना। सब्यसाची कलेक्शन के लहंगे में मीरा बहुत ही प्यारी लग रही थीं। लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क किया हुआ था। चोकर हार, नथ, और मांगटीके के लिए मीरा ने अपने लुक को पूरा किया था।

कहां हुई शादी

मीरा चोपड़ा की शादी जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बने ब्यूना विस्टा लक्ज़री गार्डन स्पा रिज़ॉर्ट में हुई थी। अब बात करें मीरा चोपड़ा के करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने ‘अंजलि दंगले’, ‘शिवांगी’,’टीना चोपड़ा’, ‘प्रिया’, ‘संध्या रेड्डी’,’नीला’, ‘मीरा’, ‘अज्ञात’ और ‘माया’ जैसी कई फिलों में काम किया है।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?