Home मनोरंजन Rahul Gandhi के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने कैंसिल किए 3 शो

Rahul Gandhi के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने कैंसिल किए 3 शो

by Preeti Pal 22 September 2026, 2:30 PM IST (Updated 22 September 2026, 2:31 PM IST)
22 September 2026, 2:30 PM IST (Updated 22 September 2026, 2:31 PM IST)
Rahul Gandhi के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने कैंसिल किए 3 शो, जानें क्यों मिल रही हैं धमकियां

Rahul Gandhi-Pulkit Mani: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले कॉमेडियन पुलकित मानी एक बार फिर चर्चा में हैं. विवादित परफॉर्मेंस के बाद कॉमेडियन ने अपने 3 स्टैंड अप शो रद्द करने का ऐलान किया है. मानी का कहना है कि, उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते नोएडा, लखनऊ और कानपुर में होने वाले उनके कार्यक्रमों को कैंसिल करना पड़ा. दरअसल, पुलकित मानी हाल ही में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नजर आए थे. यहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ एक छोटा सा स्किट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की गई. इस पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया.

नोएडा शो हुआ कैंसिल

कॉमेडियन ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने नोएडा शो के कैंसिल होने की जानकारी दी. उन्होंने इसके पीछे ‘अनदेखी परिस्थितियों’ का हवाला दिया. मानी ने दर्शकों से असुविधा के लिए माफी मांगते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद भी दिया. इसके कुछ समय बाद उन्होंने लखनऊ और कानपुर में होने वाले अपने शो को लेकर भी पोस्ट किया. इस बार वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘बार-बार मिल रही धमकियों’ के कारण दोनों कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं. हालांकि, इंस्टाग्राम स्टोरीज 24 घंटे बाद अपने आप हट जाती हैं, इसलिए उनका नोएडा वाला पोस्ट अब मौजूद नहीं है.

100 से ज्यादा K Dramas देखने के बाद आपके लिए चुने 5 धमाकेदार कोरियन शो, इनमें से कितने देखे आपने?

राहुल गांधी के साथ क्या हुआ था?

कांग्रेस की तरफ से X पर शेयर किए गए वीडियो में पुलकित मानी राहुल गांधी के साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान दोनों के बीच एक छोटा कॉमेडी स्किट हुआ. मानी मंच पर आते हैं, हंसते हैं और राहुल गांधी को गले लगाते हैं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के अंदाज में मिमिक्री शुरू होती है. इसी दौरान मानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में डायलॉग बोलते हुए परफॉर्म किया. स्किट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. देखते ही देखते ये राजनीतिक विवाद का हिस्सा बन गया.

BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियो सामने आने के बाद BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधा. पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का कार्यक्रम गंभीर राजनीतिक मंच के बजाय ‘सर्कस’ में बदल गया है. दूसरी तरफ, विवाद बढ़ने के बाद पुलकित मानी ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले कुछ आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. कॉमेडियन के शो कैंसिल करने के फैसले ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि राजनीतिक व्यंग्य और मिमिक्री की सीमा क्या होनी चाहिए. साथ ही कलाकारों को धमकी मिलने की स्थिति में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है. फिलहाल पुलकित मानी के नोएडा, लखनऊ और कानपुर के शो कैंसिल हो चुके हैं.

News Source: PTI

RAW के ‘जेंटलमैन स्पाईमास्टर’ RN Kao की कहानी, जानें कौन हैं जिनपर फिल्म बना रहे हैं करण जौहर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?