Home मनोरंजन 100 से ज्यादा K Dramas देखने के बाद आपके लिए चुने 5 धमाकेदार कोरियन शो, इनमें से कितने देखे आपने?

100 से ज्यादा K Dramas देखने के बाद आपके लिए चुने 5 धमाकेदार कोरियन शो, इनमें से कितने देखे आपने?

by Preeti Pal 22 September 2026, 12:27 PM IST
22 September 2026, 12:27 PM IST
100 से ज्यादा K Dramas देखने के बाद आपके लिए चुने 5 धमाकेदार कोरियन शो, इनमें से कितने देखे हैं आपने?

Best K Drama: अगर आप के ड्रामा के दीवाने हैं और रोमांस के साथ ऐसी कहानियां देखना पसंद करते हैं, जो जिंदगी को थोड़ा करीब से समझने का मौका दें, तो कमिंग ऑफ ऐज ड्रामा आपके लिए बिल्कुल सही हैं. 100 से ज्यादा के ड्रामा देखने के बाद कुछ ऐसी सीरीज मिली हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि रिश्तों, सपनों, परिवार और जिंदगी में लिए गए फैसलों को नए नजरिए से देखना सिखाती हैं. आप भी इन सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

रिप्लाई 1988

‘रिप्लाई 1988’ को सिर्फ एक के ड्रामा कहना इसके साथ नाइंसाफी होगी. ये दोस्ती, परिवार, प्यार और बचपन की यादों को बहुत खूबसूरती से दिखाता है. ह्येरी, रियू जून येओल और पार्क बो गम की लव ट्रायंगल कहानी ने दर्शकों को ये भी समझाया कि रिश्तों में सही इंसान के साथ सही समय कितना मायने रखता है. सैंगमुन-डोंग और उनके पांच दोस्त इस कहानी को और खास बनाते है. ये ड्रामा आपको अपने बचपन और पुराने दोस्तों की याद जरूर दिलाएगा.

टाइफून फैमिली

ली जूनहो का ‘टाइफून फैमिली’ वाला किरदार कांग टैपंग एक बिगड़ैल और बेफिक्र लड़के से जिम्मेदार CEO बनने तक का सफर तय करता है. पिता के अचानक निधन के बाद उसे परिवार के डूबते कारोबार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. मुश्किलों, असफलताओं और लगातार सीखने के बीच उसका बदलाव देखने लायक है. किम मिन हां की किम मिसो के साथ उसकी लव स्टोरी इस कहानी को और दिलचस्प बनाती है.

‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई’ का नया पता है Chumbak! पड़ोसी जब जिंदगी में घुसने लगें, तो शुरू होती है असली कॉमेडी

ट्विंकलिंग वॉटरमेलन

‘ट्विंकलिंग वॉटरमेलन’ की सबसे खूबसूरत बात इसका सब्जेक्ट है कि, हमारे माता-पिता भी कभी हमारी तरह सपने देखने वाले यंगस्टर्स थे. हा युंग्योल
अपने माता-पिता की अधूरी जिंदगी और छूटे हुए सपनों को बेहतर बनाने की कोशिश करता है. ये कहानी आपको अपने माता-पिता को एक अलग नजरिए से देखने और उनकी कुर्बानियों को समझने पर मजबूर कर सकती है.

वेन लाइफ गिव्स यू टैनजेरीन

IU और मून सो री की ये कहानी अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाओं की लाइफ, स्ट्रगल और फैसलों पर है. कहानी दिखाती है कि एक पीढ़ी के फैसले अगली पीढ़ी की जिंदगी को किस तरह प्रभावित करते हैं. IU और पार्क बो गम की लव स्टोरी भी इस कहानी का अहम हिस्सा है. प्यार, त्याग और जिंदगी की मुश्किलों के बीच ये ड्रामा दिल को छू जाता है.

फाइट फॉर माय वे

अगर कभी आपको लगे कि आपके सपने टूट चुके हैं, तो ‘फाइट फॉर माय वे’ आपको दोबारा कोशिश करने की हिम्मत दे सकता है. पार्क सियो-जून और किम जी वॉन की कहानी ऐसे यंगस्टर्स की है, जिन्हें अपने सपनों के लिए दूसरों से नहीं बल्कि कई बार खुद से भी लड़ना पड़ता है. इसमें रोमांस है, दोस्ती है, करियर की उलझनें हैं और सबसे जरूरी बात, अपने सपनों को छोड़ने से इनकार है. यही वजह है कि ये कमिंग एज ड्रामा सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए भी है.

OTT पर इस हफ्ते होगा फुल एंटरटेनमेंट! परिणीति से अनीत तक, ये स्टार्स ला रहे हैं नई फिल्में और सीरीज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?