Home मनोरंजन Srikanth Trailer: ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, राजकुमार राव ने फैन्स को दी खुशखबरी

Srikanth Trailer: ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, राजकुमार राव ने फैन्स को दी खुशखबरी

by Preeti Pal 8 April 2024, 11:04 AM IST (Updated 22 September 2025, 1:16 PM IST)
8 April 2024, 11:04 AM IST (Updated 22 September 2025, 1:16 PM IST)
Srikanth Trailer: श्रीकांत का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, राजकुमार राव ने फैन्स को दी खुशखबरी

Srikanth Trailer: डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी की फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth) का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं. अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है.

08 April, 2024

Srikanth Trailer: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth) इन दिनों काफी चर्चा में है. ये एक बायोपिक मूवी है जिसमें राजकुमार श्रीकांत बोला का रोल निभा रहे हैं. हाल ही में फिल्म से राजकुमार राव का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ भी की. अभ फैन्स को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में फिल्म के हीरो ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज की डेट का भी एलान कर दिया है.

Srikanth Trailer

राजकुमार राव ने फिल्म ‘श्रीकांत’ से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ ही उन्होंने ‘श्रीकांत’ के ट्रेलर रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. वीडियो में राजकुमार राव रियल श्रीकांत के साथ दिखाई दे रहे हैं.
पहले फिल्म का नाम ‘श्री’ तय किया गया था. हालांकि, बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘श्रीकांत’ रखा गया. वहीं, बात करें श्रीकांत के ट्रेलर के बारे में तो ये 9 अप्रैल (मंगलवार) को रिलीज किया जाएगा. वहीं ये फिल्म 10 मई, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Srikanth Bolla

राजकुमार राव इस बायोपिक मूवी में ‘श्रीकांत बोला’ का रोल निभा रहे हैं जो बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं. श्रीकांत जन्म से ही देख नहीं सकते.साल 2005 में श्रीकांत ‘लीड इंडिया 2020: द सेकेंड नेशनल यूथ मूवमेंट’ में शामिल हो गए. साल 2011 में श्रीकांत बोला ने दिव्यांगों के लिए एक सेंटर खोला और साल 2012 में उन्होंने बोलैंट की स्थापना की जिसमें कई दिव्यांगों को काम मिला. श्रीकांत की कंपनी कूड़े से इको-फ्रेंडली चीजें को तैयार करती है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?